{"_id":"6170f39fbad0db4a5f5205f1","slug":"shahana-death-case-police-will-conduct-dna-test-to-know-who-father-of-child-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाना मिस्ट्री: बच्चे का पिता कौन, जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाना मिस्ट्री: बच्चे का पिता कौन, जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
Thu, 21 Oct 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 PM IST
सार
शहाना के एक साल के बच्चे के पिता की गुत्थी को पुलिस सुलझाएगी। शहाना की मां ने आरोपी दरोगा को पिता बताया तो दरोगा ने समीर को पिता बताया। वहीं निजी अस्पताल में प्रसव के रिकॉर्ड में पिता का नाम बबलू सिंह दर्ज है।
विज्ञापन
शहाना उसका बेटा ट्वन्टी व दरोगा राजेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर की शहाना निशा उर्फ सुहानी के एक साल के बच्चे का पिता कौन है, इस रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। जांच की मदद से पुलिस इस बात की पुष्टि करेगी कि आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह असल में शहाना के बच्चे का पिता है या कोई और? शहाना की मां ने आरोपी दरोगा राजेंद्र सिंह को ही बच्चे का पिता बताया है। वहीं, राजेंद्र सिंह ने किसी समीर को बच्चे का पिता बताया है। समीर कौन है, यह भी अभी पता नहीं चल पाया है। निजी अस्पताल में प्रसव के रिकॉर्ड में पिता का नाम बबलू सिंह दर्ज है।
महिला अस्पताल की संविदाकर्मी शहाना की 15 अक्टूबर को फंदे से लटकी लाश मिली थी। उनकी मौत के बाद शहाना का एक साल का बच्चा सामने आया। शहाना की मौत के बाद खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर पुलिस ने दरोगा राजेंद्र सिंह को जेल भेज दिया, लेकिन शहाना के बच्चे का असल पिता कौन है, इस सवाल का जवाब अभी नहीं मिल सका है। इसका जवाब खोजने के लिए पुलिस ने डीएनए जांच कराने का फैसला लिया है। शहाना की मां और मकान मालकिन का कहना है कि बच्चा दरोगा राजेंद्र सिंह का ही है।
परिवार वालों के मुताबिक जब बच्चा पैदा हुआ था, तब शहाना ने भी दरोगा राजेंद्र सिंह को ही बच्चे का पिता बताया था। वहीं दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया था कि बच्चा खलीलाबाद के रहने वाले समीर का है। वह ही शहाना का पति है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिला महिला अस्पताल के पास स्थित जिस अस्पताल में शहाना का बच्चा पैदा हुआ, वहां से जारी जन्म प्रमाणपत्र में बच्चे के पिता के रूप में बबलू सिंह का नाम दर्ज है। मामले में एक और नाम आने के बाद बच्चे के पिता को लेकर रहस्य और बढ़ गया है। सवाल यह है कि शहाना कुछ छिपा रही थी या फिर इस कहानी में कई और भी किरदार हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह से नहीं पहुंचा कोई मिलने
आरोपित दरोगा राजेंद्र सिंह से जेल में मिलने अब तक कोई नहीं पहुंचा है। घर से भी किसी के न आने की वजह से जिस कपड़े में राजेंद्र सिंह जेल गया था, उन्हीं कपड़ों में दूसरा दिन भी गुजारा। सूत्रों के मुताबिक, वह जेल में काफी परेशान दिखा तथा अपनों के आने के बारे में बार-बार पूछता रहा। राजेंद्र सिंह ने जेल प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके घरवालों को सूचना भिजवा दिया जाए। कोतवाली थाने तक उनका बेटा आया था, पर जब पता चला कि पिता को किस वजह से जेल भेजा जा रहा है, उसके बाद उसने भी दो दिन से दूरी बना ली है।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहाना की मां की मांग और बच्चे के असल पिता के बारे में जानकारी करने के लिए कानूनी तरीके से पुलिस डीएनए जांच कराएगी। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।