{"_id":"636dd8413ad56c203415f4ea","slug":"shafina-murdered-for-pressurizing-marriage-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का दबाव बनाने पर की थी शफीना की हत्या, टीनशेड के कमरे में मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का दबाव बनाने पर की थी शफीना की हत्या, टीनशेड के कमरे में मिली थी लाश
Fri, 11 Nov 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:36 AM IST
सार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर को वह मीट लेकर शफीना के पास गया था। इस दौरान वह शादी का दबाव बनाने लगी। इसी बात पर झगड़ा हो गया और फिर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चादर से ढककर वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले केपिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ स्थित टीनशेड के कमरे में मिली शफीना की हत्या उसके ही दोस्त संतोष चौधरी ने की थी। जांच में पता चला कि शफीना संतोष पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी वजह से उसने दुपट्टे से गला कसकर तीन नवंबर को ही मौत के घाट उतार दिया था। पिपराइच पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को कोनी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी संतोष कुमार चौधरी बिहार के कुम्हिया का स्थायी निवासी है। गोरखपुर में किराये का कमरा लेकर वह बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान मालिक की गाड़ी चलाता है। थानेदार सूरज सिंह के मुताबिक, गुलरिहा के हरसेवकपुर की रहने वाली शफीना की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह पति से अलग जंगल धूसड़ में किराये के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन
इसी दौरान सात नवंबर को कमरे से बदबू आने पर पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की तो पता चला कि संतोष से आखिरी बार शफीना से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन नवंबर को वह मीट लेकर शफीना के पास गया था। इस दौरान वह शादी का दबाव बनाने लगी। इसी बात पर झगड़ा हो गया और फिर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चादर से ढककर वह फरार हो गया था।