Gorakhpur News: 200 टन गीले कूड़े से सुथनी में बनेगी सात टन बायो CNG, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
सुथनी में बनने वाले बायो सीएनजी प्लांट में दो सौ टन गीले कूड़े से प्रतिदिन 6.5 से सात टन बायो सीएनजी का उत्पादन होगा। साथ ही रोजाना 40 टन जैविक खाद भी बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस प्लांट का निर्माण 10 एकड़ जमीन में होगा। इससे नगर निगम को हर साल 56 लाख रुपये राॅयल्टी के रूप में मिलेंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नगर निगम के सदन हाल में सीधा प्रसारण होगा। सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नगर निगम के 46 और नगर पंचायतों के 10 कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिलेगा शिक्षा-रोजगार, नहीं जाना पड़ेगा बेंगलुरू और एनसीआर
सहजनवां में मिनी स्टेडियम की सौगात देंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहजनवां में ग्रामीण मिनी स्टेडियम की सौगात देंगे। सहजनवां के भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में स्टेडियम का शिलान्यास आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री के हाथों प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर 10.43 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं नौ अप्रैल को सीएम चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के दुबौली में बने ग्रामीण स्टेडियम का भी लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण का यह कार्य फर्टिलाइजर मैदान में आयोजित समारोह के दौरान होगा।
सहजनवां में स्वीकृत ग्रामीण स्टेडियम भोला राम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में 2.246 हेक्टेयर खाली जमीन पर बनेगा। शासन द्वारा इस स्टेडियम के निर्माण के लिए 10.43 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री फर्टिलाइजर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इसका लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे। बड़हलगंज स्थित ग्रामीण स्टेडियम के अनुरक्षण के लिए भी सरकार ने इसी माह 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।