फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven temporary police posts will be built for Khichdi fair.

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले के लिए बनेंगी सात अस्थायी पुलिस चौकियां

Sun, 10 Dec 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Seven temporary police posts will be built for Khichdi fair.
गोरखनाथ मंदिर में पांच जनवरी से महाशिवरात्रि तक चलेगा मेला, तैयारी में जुट जीडीए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सात अस्थायी पुलिस चौकियों का निर्माण होगा। इसके अलावा मेला परिसर में अस्थायी कैंटीन, कोविड डेस्क, महिला हेल्प डेस्क समेत अन्य सुरक्षा संबंधी इंतजाम किए जाएंगे।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) एक जनवरी से पहले इन कार्याें को पूरा करने की तैयारी में जुट गया है। उधर, एसएसपी ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन को अस्थायी पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

खिचड़ी मेला गोरखनाथ मंदिर में पांच जनवरी से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। पुलिस विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र, वीआईपी गेट, उत्तरी निवास द्वार, दक्षिणी प्रवेश द्वार, दशहरी बाग तिराहा, जेपी हॉस्पिटल के पास, कौड़िहवा मोड पर कुल सात अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौकियों के लिए वॉटर प्रूफ केनोपी टेंट, मैट, टेबल, कुर्सी आदि का इंतजाम प्राधिकरण को करना होगा। इसके अलावा मेला परिसर में मेला थाना, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए वॉटर प्रूफ कनोपी टेंट, मैट, सोफा सेट, सेंटर टेबल आदि उपलब्ध कराना होगा।
इसके अतिरिक्त एसएसपी द्वारा 500 बोलार्ड कोन, 20 ड्रैगन लाइट, 450 रिफ्लेक्टर जैकेट, 40 गैस हीटर और 200 लोहे के बैरियर की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed