फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven NCC cadets of Gorakhpur will step on the path of duty

Gorakhpur News: गोरखपुर के सात एनसीसी कैडेट कर्तव्य पथ पर करेंगे कदमताल

Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven NCC cadets of Gorakhpur will step on the path of duty
- गणतंत्र दिवस परेड के लिए डीडीयू, डीवीएनपीजी और सीआरडी पीजी कॉलेज के कैडेटों का हुआ चयन
विज्ञापन


- इनमें चार पुरुष व तीन महिला कैडेट शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार गोरखपुर हेडक्वार्टर के सात एनसीसी कैडेट कर्तव्य पथ पर कदमताल करेंगे। इनमें चार पुरुष व तीन महिला कैडेट शामिल हैं। इसमें दो कैडेट गोरखपुर विश्वविद्यालय, एक डीवीएनपीजी कॉलेज, एक सीआरडी पीजी कॉलेज की विद्यार्थी हैं। तीन कैडेट गोरखपुर हेडक्वार्टर से संबद्ध कॉलेजों के हैं। इनके चयन पर विश्वविद्यालय एवं कॉलेज और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित सागर पांडेय 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट हैं। मूलत: बड़हलगंज क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी विजयशंकर पांडेय के पुत्र सागर पांडेय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। वहीं, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट मुस्कान जायसवाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्र हैं। 15 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैडेट अनिंदया सिंह चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्रा हैं। 44 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट संजना शर्मा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की छात्रा हैं।
विज्ञापन

इसके साथ अन्य तीन कैडेट गोरखपुर के आसपास जिलों के कॉलेजों के छात्र हैं। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए ये सभी कैडेट 15 नवंबर से नोएडा में प्री-आरडी परेड में शामिल हुए थे। वहां से चयन के बाद बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। 29 दिसंबर से 29 जनवरी तक गणतंत्र दिवस परेड के शिविर में शामिल होने के साथ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनका हुआ है चयन
सागर पांडेय, डीडीयू, 44 यूपी बटालियन एनसीसी

अनिंदया सिंह, सीआरडी पीजी कॉलेज, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन

मुस्कान जायसवाल, डीडीयू, 15 यूपी गर्ल्स बटालियन

संजना शर्मा, डीवीएन पीजी कॉलेज, 44 यूपी बटालियन एनसीसी
अनुज राव, जीएमए, चौक बाजार, महराजगंज, 102 यूपी बटालियन एनसीसी
आकाश यादव, एसएसआई इंटर कॉलेज, नौगढ़, 46 यूपी बटालियन एनसीसी,
विजय चौहान, महाविद्यालय भटौली बाजार, महराजगंज, 45 यूपी बटालियन एनसीसी
-----
एनएसएस की दो छात्राओं का भी हुआ है चयन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए एनएसएस की दो बेटियों का भी चयन हुआ है। इसमें सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा राय और महात्मा गांधी पीजी कॉलेज की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्मिता पांडेय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed