फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven months pregnant minor girl due to sexual assolted by miscreants in basti

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता के पिता ने ठानी ये बात, बोले- दिलाऊंगा बेटी और उसके बच्चे को न्याय

Tue, 03 Aug 2021 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Aug 2021 08:16 PM IST
सार

सात माह की गर्भवती है सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता। सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों पर लगाया गैगस्टर। 13 जून को प्रार्थनापत्र देकर पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा।

विज्ञापन
Seven months pregnant minor girl due to sexual assolted by miscreants in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी और उसके पेट में पल रहे सात माह के गर्भस्थ शिशु का भविष्य क्या होगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन पीड़िता के पिता ने उन्हें उनका हक दिलाने की ठान ली है। पीड़िता के पिता का कहना है अब वह ईश्वर से यही विनती करता है कि उसकी बेटी का प्रसव सुरक्षित हो। उनका कहना है कि बेटी को हक दिलाने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने भी सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों बृजेश निषाद, गोरख निषाद और प्रदीप निषाद पर सोमवार को गैगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता का चाइल्ड लाइन के जरिए काउंसलिंग भी कराई जा रही है। यदि अभिभावक की तरफ से डीएनए टेस्ट कराने का आवेदन दिया जाएगा तो पुलिस उसके लिए भी तैयार है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
13 जून को जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की एक 15 साल की किशोरी से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर के मारे पीड़िता ने अपनी जुबान बंद रखी। मगर पांच महीने बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां डॉक्टर के यहां ले गई। तब पता चला कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिवार वालों के पैरों तले जमीन सरक गई। पीड़िता के पिता के अनुसार, वह थाने पर तहरीर लेकर गए। जिसमें बताया कि उसकी बेटी पांच जनवरी को सीवान में घास काटने गई थी। उसी समय गांव के तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दूसरे ही दिन तीनों गिरफ्तार करके जेल भेज दिए गए।


पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सवा महीने के भीतर ही अदालत में आरोप पत्र भी भेज दिया। अब पुलिस उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले गर्भपात कराने की भी बात उठी लेकिन इसके लिए न तो परिवार के लोगों ने सहमति दी और न ही इलाज कर रहे डाक्टरों ने ही इजाजत दी। आखिरकार पीड़िता के पिता ने ठान लिया कि वह नाबालिग बेटी का सुरक्षित प्रसव कराएगा। डाक्टरों ने इसके लिए अक्टूबर माह की 13 तारीख के आसपास की प्रसव की संभावित तिथि बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed