{"_id":"635cbfed9ffa46291b6be928","slug":"seven-dengue-infected-patients-including-a-boy-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में मिले एक बालक समेत सात डेंगू संक्रमित मरीज, 11 घरों में मिले मच्छरों के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में मिले एक बालक समेत सात डेंगू संक्रमित मरीज, 11 घरों में मिले मच्छरों के लार्वा
Sat, 29 Oct 2022 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:23 AM IST
सार
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बताया कि पादरी बाजार, जानकी नगर, हरपुर बुदहट, बकसूड़ी झंगहा, तिवारीपुर, रसूलपुर और मोहद्दीपुर में एक-एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। इनकी उम्र क्रमश 19, 28, 20, 22, 22, 11 और 58 साल है।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले। इनमें एक बालक, एक किशोर समेत अन्य पांच लोग शामिल हैं। हालांकि, विभाग के पिछले छह दिनों के आंकड़ों (23 से 28 अक्तूबर) पर गौर करें तो 34 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें शहर के 22 और ग्रामीण क्षेत्र के 12 मरीज शामिल हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 117 पहुंच गई है। इनमें चार मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बताया कि पादरी बाजार, जानकी नगर, हरपुर बुदहट, बकसूड़ी झंगहा, तिवारीपुर, रसूलपुर और मोहद्दीपुर में एक-एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। इनकी उम्र क्रमश 19, 28, 20, 22, 22, 11 और 58 साल है। इन मरीजों को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण थे। पहले एनएस-वन किट से जांच की गई, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एलाइजा जांच कराई गई, जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बताया कि 1,098 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया। जांच के दौरान 11 घरों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर दूसरी बार लार्वा मिलता है तो आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।