कुशीनगर में मिले सात और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 175
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 400 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पडरौना शहर में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक कुल 175 संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में पडरौना शहर के आवास विकास और ओंकार वाटिका कॉलोनी से एक-एक, पडरौना क्षेत्र के गंगौली गांव की महिला, भरवलिया का एक शख्स, नेबुआ नौरंगिया के बरगहा का एक शख्स, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा और तमकुही क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव से एक-एक शख्स संक्रमित मिला है।
वर्तमान समय में 425 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। अब तक 111 मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज और लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पिटल से इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच संक्रमितों की मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सात नए पॉजिटिव मिले हैं।
संक्रमित को ढूंढते रहे कर्मचारी
पडरौना। सोमवार को मिली कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में एक मरीज पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी का था। इसमें जो नाम-पता दर्शाया गया था, उस पते पर काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिले नाम-पते वाला मरीज काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। ओंकारवाटिका मोहल्ला और गंगौली गांव को सील करा दिया गया।
डायलिसिस वार्ड में अचानक मच गया हड़कंप
पडरौना। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस वार्ड में सुबह 10 मरीजों की डायलिसिस हो रही थी। उनमें पडरौना क्षेत्र के गंगौली गांव की एक महिला भी शामिल थी। अचानक उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने की खबर पर वहां हड़कंप मच गया। तत्काल महिला को अटैच एल-1 हास्पिटल में भर्ती कराया गया और वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद ही डायलिसिस शुरू हुई। तब तक स्टॉफ और मरीज सभी परेशान रहे।