फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven coronavirus positive got in kushinagar

कुशीनगर में मिले सात और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 175

Tue, 07 Jul 2020 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
seven coronavirus positive got in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 400 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पडरौना शहर में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक कुल 175 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


संक्रमितों में पडरौना शहर के आवास विकास और ओंकार वाटिका कॉलोनी से एक-एक, पडरौना क्षेत्र के गंगौली गांव की महिला, भरवलिया का एक शख्स, नेबुआ नौरंगिया के बरगहा का एक शख्स, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा और तमकुही क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव से एक-एक शख्स संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में 425 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। अब तक 111 मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज और लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पिटल से इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच संक्रमितों की मौत हो गई है।  सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सात नए पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित को ढूंढते रहे कर्मचारी

पडरौना। सोमवार को मिली कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में एक मरीज पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी का था। इसमें जो नाम-पता दर्शाया गया था, उस पते पर काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिले नाम-पते वाला मरीज काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। ओंकारवाटिका मोहल्ला और गंगौली गांव को सील करा दिया गया।

डायलिसिस वार्ड में अचानक मच गया हड़कंप
पडरौना। सोमवार को जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस वार्ड में सुबह 10 मरीजों की डायलिसिस हो रही थी। उनमें पडरौना क्षेत्र के गंगौली गांव की एक महिला भी शामिल थी। अचानक उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने की खबर पर वहां हड़कंप मच गया। तत्काल महिला को अटैच एल-1 हास्पिटल में भर्ती कराया गया और वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद ही डायलिसिस शुरू हुई। तब तक स्टॉफ और मरीज सभी परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed