{"_id":"639ab06344e0c946193e753c","slug":"server-down-of-free-medicine-distribution-center-in-brd-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का हाल: सर्वर डाउन, दो घंटे तक नहीं मिली दवाएं, मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का हाल: सर्वर डाउन, दो घंटे तक नहीं मिली दवाएं, मरीजों का हंगामा
Thu, 15 Dec 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, मेडिकल कॉलेज।
अमर उजाला ब्यूरो, मेडिकल कॉलेज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:58 AM IST
सार
सुबह से ही मरीज और तीमारदार निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच 11 बजे के आसपास सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास करने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर बुधवार को दो घंटे सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाईं। इस पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय मौके पर पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को समझाते हुए ऑफलाइन दवा उपलब्ध करवाई। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि सुबह से ही मरीज और तीमारदार निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच 11 बजे के आसपास सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास करने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अधीक्षक मौके पर पहुंचे और कर्मियों से वार्ता की।
कर्मियों ने बताया कि सर्वर ठीक होने में समय लगेगा। इस पर उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए ऑफलाइन दवा वितरण शुरू कराया। बताया जा रहा है कि करीब 1,500 मरीजों को प्रतिदिन निशुल्क दवा वितरण केंद्र से दवा दी जाती है। सर्वर डाउन होने की वजह से आए दिन भर्ती काउंटर, यूजर चार्जेज काउंटर एवं ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है। डॉ. राजेश राय ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को कुछ दरे के लिए परेशान होना पड़ा था। मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए ऑफलाइन दवाएं वितरण कराई गईं।