फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Server down of free medicine distribution center in BRD Medical College gorakhpur

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का हाल: सर्वर डाउन, दो घंटे तक नहीं मिली दवाएं, मरीजों का हंगामा

Thu, 15 Dec 2022 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, मेडिकल कॉलेज।
अमर उजाला ब्यूरो, मेडिकल कॉलेज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Dec 2022 10:58 AM IST
सार

सुबह से ही मरीज और तीमारदार निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच 11 बजे के आसपास सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास करने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Server down of free medicine distribution center in BRD Medical College gorakhpur
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर बुधवार को दो घंटे सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाईं। इस पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय मौके पर पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को समझाते हुए ऑफलाइन दवा उपलब्ध करवाई। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि सुबह से ही मरीज और तीमारदार निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच 11 बजे के आसपास सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का विवरण कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास करने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अधीक्षक मौके पर पहुंचे और कर्मियों से वार्ता की।
विज्ञापन


कर्मियों ने बताया कि सर्वर ठीक होने में समय लगेगा। इस पर उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए ऑफलाइन दवा वितरण शुरू कराया। बताया जा रहा है कि करीब 1,500 मरीजों को प्रतिदिन निशुल्क दवा वितरण केंद्र से दवा दी जाती है। सर्वर डाउन होने की वजह से आए दिन भर्ती काउंटर, यूजर चार्जेज काउंटर एवं ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है। डॉ. राजेश राय ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को कुछ दरे के लिए परेशान होना पड़ा था। मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए ऑफलाइन दवाएं वितरण कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed