फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sensation death of youth and child in same house in Belghat Gorakhpur

गोरखपुर: एक ही घर में युवक-बच्चे की मौत से मची सनसनी, मां बोली- जहर देकर की गई है हत्या

Thu, 16 Sep 2021 08:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Sep 2021 08:25 PM IST
सार

मृतक में एक युवक रिश्तेदारी में आया था, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गांव में कोई सांप काटने तो कोई जहर मौत की वजह बता रहा।

विज्ञापन
Sensation death of youth and child in same house in Belghat Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेलघाट इलाके के भरसी के टोला चौड़िया मसान में बुधवार की रात एक परिवार में एक युवक और चार साल के बच्चे की मौत से सनसनी फैल गई। युवक रिश्तेदारी में आया था। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। बच्चे के पिता ने सांप काटने से मौत की आशंका जताई है। वहीं रिश्तेदारी में आए युवक के परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भरसी के टोला चौड़िया मसान निवासी रामहित अपनी पत्नी पुलपुली और छह बच्चों के साथ रहते हैं। बुधवार शाम सिकरीगंज के महादेवा गांव के बेलदारी टोला निवासी रिश्तेदार विक्की (21) रामहित के घर पर आया था। बुधवार की रात में सब लोग एक साथ खाना खाकर सो गए। रात में एक बजे के आसपास रामहित के 4 वर्षीय पुत्र श्रीराम को उल्टी एवं पेट में दर्द हुआ।
विज्ञापन


उस बच्चे को रामहित एवं उनकी साली शंकरपुर में एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाए जहां डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। उसके बाद वह लोग बेलघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आ रहे थे कि रास्ते में बच्चे की मौत हो गई और वह लोग वापस घर चले गए। घर पहुंचने के बाद देखा की महदेवा बेलदारी टोला से रिश्तेदारी में आया विक्की भी मृत पड़ा था, जिसकी सूचना रामहित द्वारा बृहस्पतिवार को थाने पर दी गई। मृतक बच्चे श्री राम के पिता रामहित ने प्रार्थना पत्र में दोनों मौत सांप काटने से होने की संभावना जताई है। वहीं मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed