फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Senior citizens and women will pay full ticket charge due to coronavirus

सीनियर सिटीजन और महिलाओं को देना होगा पूरा रेल किराया, जानिए क्या है बड़ी वजह

Fri, 22 May 2020 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 05:13 PM IST
सार

  • सिर्फ दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को छूट
  • ऑनलाइन में इस कैटेगरी के ऑप्शन फिलहाल हटाए गए
  • फिलहाल अस्थाई रूप से समाप्त की गई है रियायत

विज्ञापन
Senior citizens and women will pay full ticket charge due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक जून से देशभर में चलने वाली 200 ट्रेनों में सीनियर सिटीजन महिलाओं-पुरुषों को किराए में फिलहाल किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। उन्हें पूरा किराया देना होगा। किराए में छूट अब सिर्फ दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ही दी जाएगी। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में सीनियर सिटीजन और महिलाओं को छूट के आप्शन को ही हटा दिया है।

विज्ञापन

 
रेलवे पहले किराए में 12 कैटगरी में छूट देती थी। सीनियर सिटीजन में पुरुष को 40 फीसदी और महिलाओं को 50 फीसदी छूट मिलती थी। लेकिन, लॉकडाउन में यात्रा कम हो और खासकर उम्रदराज लोग सफर से बचें, इसे देखते हुए छूट खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब जिनती भी ट्रेनें चलेंगी उसमें सिर्फ दिव्यांग और गंभीर रोगियों को ही छूट दी जाएगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव अस्थाई है, स्थितियां सामान्य होते ही छूट के पुराने ऑप्शन बहाल कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed