{"_id":"645df83c2716c763f20dace3","slug":"semester-examinations-of-gorakhpur-university-from-20-time-table-released-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 से, समय सारणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 से, समय सारणी जारी
Fri, 12 May 2023 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 May 2023 01:56 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि समय सारिणी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। समय सारिणी के मुताबिक सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 2 और अपराह्न 3 से 5 बजे तक कुल तीन पालियों में स्नातक व परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
ddu exam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के संस्थागत एवं बैक पेपर के अर्ह छात्रों की परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी और 27 जून तक चलेंगी। यह परीक्षा दो-दो घंटे की तीन पालियों में आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि समय सारिणी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। समय सारिणी के मुताबिक सुबह 9 से 11, दोपहर 12 से 2 और अपराह्न 3 से 5 बजे तक कुल तीन पालियों में स्नातक व परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा होगी। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर पेपर की परीक्षा 26 और 27 जून को निर्धारित की गई है। यानी माइनर पेपर के साथ ही इंडटर्म परीक्षा का समापन होगा।
सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अभी नहीं हो सका है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया जाएगा। पिछले सत्र में सेंट एंड्रयूज कॉलेज समेत कई कॉलेजों का परीक्षा केंद्र कटा था, वे उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार परीक्षा केंद्र बन जाएंगे।
विज्ञापन
मिडटर्म और इंडटर्म एक साथ
इस बारमिड टर्म और इंडटर्म की परीक्षाएं विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक साथ कराने का निर्णय लिया है। विवि प्रशासन ने मिडटर्म परीक्षा भी इंडटर्म के साथ ही कराने के लिए पहले ही निर्णय ले लिया था।