फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   security cover on both sides of track in Gorakhpur Vande Bharat will run smoothly

Gorakhpur: गोरखपुर में ट्रैक के दोनों तरफ होगा सुरक्षा कवच, निर्बाध दौड़ेगी वंदेभारत

Fri, 18 Nov 2022 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

एनई रेलवे में रोजाना औसतन दो मवेशी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आते हैं। बीते अप्रैल से अगस्त तक 351 मवेशी कट चुके हैं। वाराणसी मंडल में कप्तानगंज रूट, लखनऊ मंडल में मनकापुर से कटरा रूट और इज्जतनगर में मैलानी रूट पर मवेशियों के कटने की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

विज्ञापन
security cover on both sides of track in Gorakhpur Vande Bharat will run smoothly
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे मवेशी बहुल्य इलाकों में पटरियों के दोनों तरफ आठ फीट ऊंची चहारदीवारी बनवाएगा। इससे पशु ट्रेन की चपेट में नहीं आएंगे और वंदेभारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनें अपनी रफ्तार से दौड़ सकेंगी। अभी 136.9 किलोमीटर बाउंड्रीवाल बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसमें से 67.9 किलोमीटर पर काम चल रहा है।

विज्ञापन


रेल पटरियों के किनारे पहले चरण में बाउंड्रीवाल उन रूटों पर बन रही है जो ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजर रहे हैं और वहां पशुओं की अधिकता है। इसके बन जाने से जहां पशुओं की सुरक्षा हो सकेगी वही ट्रेनें भी लेट नहीं होंगी। इन इलाकों में किसी भी बड़े जानवर के ट्रेन के चपेट में आ जाने से ट्रेन का संचलन एक से डेढ़ घंटे तक प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन


रोजना ट्रेन से कट जाते हैं दो मवेशी
एनई रेलवे में रोजाना औसतन दो मवेशी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आते हैं। बीते अप्रैल से अगस्त तक 351 मवेशी कट चुके हैं। वाराणसी मंडल में कप्तानगंज रूट, लखनऊ मंडल में मनकापुर से कटरा रूट और इज्जतनगर में मैलानी रूट पर मवेशियों के कटने की घटनाएं ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंडलवार बाउंड्रीवाल का लक्ष्य

मंडल  कुल लक्ष्य
इज्जतनगर मंडल 10 किमी
लखनऊ मंडल 74.75  किमी
वाराणसी मंडल 52.175 किमी


पूर्वोत्तर रेलवे में कैटल और मैन रन ओवर की घटनाएं
2020-21    83
2021-22    279
2022 जनवरी से अब तक    297

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed