{"_id":"65c40287bc6768e36503b8d4","slug":"second-hospital-running-after-changing-name-also-sealed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-459099-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाम बदलकर चल रहा दूसरा अस्पताल भी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाम बदलकर चल रहा दूसरा अस्पताल भी सील
विज्ञापन
बिना डॉक्टर के चल रहे अस्पताल का रद किया गया था लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर में अमन हाॅस्पिटल का लाइसेंस रद किया तो संचालक ने बगल में ''''ताज'''' नाम से नया हाॅस्पिटल खोल लिया। शिकायत मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल सील कर दी।
सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे को शिकायत मिली थी कि ताज हॉस्पिटल में बिना किसी डॉक्टर के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डाॅ. एके सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अमन हाॅस्पिटल की शिकायत मिली थी कि वहां चिकित्सक की अनुपस्थिति में बच्चे का उपचार किया गया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जांच में यह बात सही पाई गई तो संचालक का लाइसेंस रद कर दिया गया था। अब संचालक दूसरा अस्पताल खोलकर संचालित करने लगा था। इस अस्पताल को भी सील करा दिया गया है।