फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   second counsilling starts today

गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक, परास्नातक में दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज से, यहां देखें प्रवेश के लिए कट ऑफ

Mon, 18 Oct 2021 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 09:55 AM IST
सार

स्नातक, परास्नातक के विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। प्रथम चरण की काउंसिलिंग में छूटे हुए सफल अभ्यर्थियों को इस चरण में अवसर देकर उनका भी दाखिला होगा।

विज्ञापन
second counsilling starts today
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दूसरे चरण की काउंसिलिंग सोमवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। इसके तहत स्नातक, परास्नातक के विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में प्रवेश दिए जाएंगे। प्रथम चरण की काउंसिलिंग में छूटे हुए सफल अभ्यर्थियों को इस चरण में अवसर देकर उनका भी दाखिला होगा। 20 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य विवि प्रशासन ने तय किया है। विस्तृत कार्यक्रम www.ddugu.ac.in पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विनय सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी बायो व मैथ्स, बीबीए, बीसीए, बीजे, बीएससी एजी और बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा। परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. उदय सिंह ने बताया कि एमए एजुकेशन, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, एमएससी फिजिक्स, एमए सतत शिक्षा समेत अन्य पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन


एमएससी कृषि में आज से होगा प्रवेश
एमएससी कृषि में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग सोमवार से होगी। 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अनारक्षित संवर्ग में 90 या इससे अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस संवर्ग में 84 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति संवर्ग में 68 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। 19 अक्तूबर को ओबीसी संवर्ग में 82 या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रवेश के लिए कट ऑफ
बीएससी बॉयो : अनारक्षित संवर्ग 106 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 94 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति में 80 या इससे अधिक, उपरोक्त संवर्ग के छूटे हुए कर्मचारी पाल्य के अभ्यर्थी।
बीएससी मैथ : अनारक्षित संवर्ग में 90 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 84 या इससे अधिक, अनुसूचित जाति में 72 या इससे अधिक अंक, उपरोक्त संवर्ग के छूटे हुए कर्मचारी पाल्य के अभ्यर्थी।
बीबीए : विभिन्न संवर्ग की रिक्त सीटों पर 11 अक्तूबर की कट ऑफ के अनुसार।
बीए : ईडब्ल्यूएस संवर्ग
बीसीए : अनारक्षित संवर्ग छूटे हुए अभ्यर्थी के लिए 114 या इससे अधिक, सामान्य दिव्यांग- समस्त अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति- 82 या इससे अधिक,
अनुसूचित जाति (दिव्यांग)- समस्त अभ्यर्थी, अनुसूचित जनजाति -70 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस संवर्ग-102 या इससे अधिक, विश्वविद्यालय कर्मचारी पाल्य - समस्त अभ्यर्थी।

ये अभ्यर्थी भी ले सकते हैं प्रवेश

  • होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में सभी अभ्यर्थी, पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड रिलेशन, पीजी डिप्लोमा इन फ़िल्म प्रोडक्शन के अलावा बीजे प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी भी इन कोर्सेज में प्रवेश ले सकते हैं।
  • एमएससी भौतिकी में अनारक्षित- 118 या अधिक (द्वितीय से प्रतीक्षा सूची), ईडब्ल्यूएस में मुख्य सूची के छूटे हुए तथा 100 या अधिक (प्रतीक्षा सूची), अति पिछड़ा वर्ग में मुख्य सूची के छूटे हुए तथा 106 या अधिक (प्रतीक्षा सूची)
  • एमए इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रथम प्रतीक्षा सूची से छूटे समस्त अभ्यर्थी, अनारक्षित संवर्ग - 70 या उससे अधिक, अन्य पिछड़ा वर्ग- 70 या उससे अधिक, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति-समस्त अभ्यर्थी, आर्थिक रूप से कमजोर संवर्ग- समस्त अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed