{"_id":"606f22ba0c61de3f6d552936","slug":"sdm-court-babu-suspended-for-taking-bribe-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम कोर्ट का बाबू निलंबित, डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम कोर्ट का बाबू निलंबित, डीएम ने की कार्रवाई
Thu, 08 Apr 2021 09:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:05 PM IST
सार
- एसडीएम सदर की संस्तुति पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के एसडीएम सदर कोर्ट के एक बाबू का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को एसडीएम की संस्तुति पर बाबू को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों को 151 में पाबंद किया गया है। इसकी जमानत एसडीएम कोर्ट से होती है। एसडीएम सदर कोर्ट में रोजाना जमानत कराने वालों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि एसडीएम कोर्ट में तैनात अहलमद/ वीआईपी लिपिक रंजन पांडेय 151 में जमानत कराने व फाइल पर पड़े डेट बताने के एवज में लोगों से 50 से लेकर 100 रुपये तक वसूल रहा था। बुधवार को किसी ने उनका घूस लेते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में बाबू एक व्यक्ति से पैसा ले रहा है। एक अधिवक्ता जेब से पैसा निकालते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को डीएम आशुतोष निरंजन ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को एसडीएम सौरभ सिंह की संस्तुति पर डीएम ने घूस लेने वाले बाबू रंजन पांडेय को निलंबित कर दिया।
डीएम ने कहा है कि ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।