फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Screening of candidates for post of Mayor in BJP lasted till late night

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा में देर रात तक चली मेयर पद के दावेदारों की स्क्रीनिंग, तैयार पैनल जाएगा मुख्यालय

Thu, 13 Apr 2023 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर की स्क्रीनिंग कमेटी ने शहर के सभी 80 वार्डों से आए आवेदनों पर विचार-विमर्श किया। एक-एक वार्ड से तीन-तीन प्रमुख दावेदारों की सूची तैयार की गई। माना जा रहा है कि जहां से वर्तमान में भाजपा के पार्षद हैं वहां दो ही नाम पर अनुमोदन किया गया है।

विज्ञापन
Screening of candidates for post of Mayor in BJP lasted till late night
nagar nigam gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के टिकट को लेकर भाजपा में बुधवार को देर रात तक मंथन चला। महानगर और जिला कमेटी की बैठकें अलग-अलग हुईं, जिनमें नगर पंचायत और वार्ड के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई। क्षेत्रीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में सूची को अंतिम रूप दिया गया। बृहस्पतिवार को सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएगी, जहां से शुक्रवार तक सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर की स्क्रीनिंग कमेटी ने शहर के सभी 80 वार्डों से आए आवेदनों पर विचार-विमर्श किया। एक-एक वार्ड से तीन-तीन प्रमुख दावेदारों की सूची तैयार की गई। माना जा रहा है कि जहां से वर्तमान में भाजपा के पार्षद हैं वहां दो ही नाम पर अनुमोदन किया गया है। मेयर के लिए करीब 50 आवेदन आए थे। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने इस पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से अलग-अलग राय ली। कुछ सदस्यों में कई नामों पर अंतर्विरोध भी था।
विज्ञापन


बैठक में राज्यसभा सदस्य डॉ. आरएमडी अग्रवाल, महानगर प्रभारी नीलम सोनकर, संयोजक चिरंजीव चौरसिया, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की मौजूदगी में नगर पंचायत की सूची तैयार की गई। रात करीब नौ बजे से क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में मेयर, वार्ड और नगर पंचायत के लिए आए सूची की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed