फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Schools to open with 50 percent attendance

50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल

Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Schools to open with 50 percent attendance
50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों को जल्द खोलने के निर्देश के बाद संचालकों ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधकों को उम्मीद है कि 12 फरवरी से स्कूल खोलने के निर्देश मिल सकते हैं। कोरोना काल के चलते मार्च 2020 से ही स्कूल बंद चल रहे हैं। हालांकि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई शर्तों के साथ अक्तूबर से चल रही है।
स्कूल संचालकों ने बताया कि कक्षाओं के संचालन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 50 फीसदी बच्चों के साथ ही कक्षाओं में पढ़ाई होगी। बाकी बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले स्कूल संचालकों को अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी। कक्षाओं में बच्चों के बीच छह फीट की सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क और हैंड सैनिटाइजर लेकर आने की अनुमति होगी। विद्यालय परिसर में बच्चों के हाथ को सैनिटाइज कराने के लिए सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में शासन ने स्कूल संचालकों को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की अनुमति दी है। स्कूूल संचालक कक्षा छठवीं से बारहवीं के बच्चों की कक्षाओं के संचालन की अनुमति मांग रहे थे। पिछले महीने स्कूल एसोसिएशन के प्रादेशिक संगठन ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को लखनऊ में ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल गेट और बस पर थर्मल स्कैनिंग, टिफिन शेयरिंग प्रतिबंधित
बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बस और गेट पर हर बच्चे की थर्मल स्कैनिंग होगी। स्कूल में बच्चों के एकत्र होने पर रोक लगाई जाएगी। खेल, लाइब्रेरी और कंप्यूटर कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा। कैंटीन पर ताला लटका रहेगा। लंच के दौरान टिफिन, पानी, कॉपी-किताब, पेन-पेंसिल की शेयरिंग बंद रहेगी।

कक्षा नौवीं से बारहवीं की कक्षाओं के संचालन के दौरान जिस प्रकार कोविड गाइडलाइंस का पालन किया गया है, ऐसे ही कक्षा छठवीं से आठवीं की कक्षाओं के संचालन के दौरान पालन होगा।
- अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed