{"_id":"5f9c75048ebc3e9c0873e2c3","slug":"school-allocated-to-280-primary-teachers-gorakhpur-city-news-gkp371422091","type":"story","status":"publish","title_hn":"280 प्राइमरी शिक्षकों को मिला विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
280 प्राइमरी शिक्षकों को मिला विद्यालय
विज्ञापन
280 प्राइमरी शिक्षकों को विद्यालय आवंटित
गोरखपुर। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के सापेक्ष जिले में नियुक्ति हासिल करने वाले नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय के आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। काउंसिलिंग के तीसरे दिन शुक्रवार को 280 शिक्षकों को रोस्टर के तहत विद्यालय आवंटित किए गए। देर शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आवंटन पत्र प्रदान किया। इन्हें एक से तीन नवंबर के बीच आवंटित विद्यालय पर जाकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
काउंसिलिंग के लिए सुबह दस बजे से ही अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा के कार्यालय पर जुटने लगे थे। मगर सर्वर की धीमी रफ्तार की वजह से कई बार परेशानी हुई। सूची अपडेट नहीं होने की वजह से दोपहर 12 बजे के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जा सकी। पहले दिन 237 महिला और दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए गए। प्रेरणा एप के माध्यम से 28 अक्तूबर को इसकी शुरुआत की गई थी।
शिक्षकों को रोस्टर के तहत विद्यालय का आवंटन शुक्रवार को किया गया। शिक्षक भरतलाल मौर्य ने कहा कि दो वर्षों का संघर्ष समाप्त हो गया। प्रदेश सरकार ने हजारों अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशियां बिखेरी हैं। गंगा शरण ने कहा कि जिंदगी में पहली बार इतनी बड़ी खुशी मिली है। मुख्यमंत्री ने तमाम बाधाओं के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराया।