फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scholarship of 48 thousand rupees five times more applications

गोरखपुर: 48 हजार रुपये की स्कालरशिप, पांच गुना अधिक आवेदन

Wed, 06 Apr 2022 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Apr 2022 01:46 PM IST
सार

छात्रवृत्ति राजकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त और परिषदीय स्कूलों की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थियों के लिए है, जिनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं है।

विज्ञापन
Scholarship of 48 thousand rupees five times more applications
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2022-23 के लिए पहली बार परिषदीय स्कूलों से जिले में आरक्षित सीटों के मुकाबले पांच गुना अधिक आवेदन पत्र हासिल हुए। परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। उत्तीर्ण करने वाले कक्षा 8वीं के विद्यार्थी को 12वीं तक की पढ़ाई तक एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति यानी चार साल में 48 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत मार्च से हुई। बाद में शासन की ओर से आवेदन की आखिरी तिथि दो-तीन बार बढ़ाई गई। चार अप्रैल को समय सीमा समाप्त हो गई। यह छात्रवृत्ति राजकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त और परिषदीय स्कूलों की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थियों के लिए है, जिनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं है। परीक्षा के लिए विद्यार्थी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों से सुधरी स्थिति

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पांच वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो शिक्षकों की उदासीनता के चलते यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी। मगर, पिछले तीन वर्षों में विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों, शिक्षकों के प्रशिक्षण का असर रहा है कि इस वर्ष आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1,400 पार कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षों में आवेदन की स्थिति

वर्ष    कुल आवेदन    चयनित विद्यार्थी
2017-18    90 से कम    डाटा उपलब्ध नहीं
2018-19    218    87
2019-20    330    112
2020-21    263    61
2021-22    1,400 से अधिक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed