फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SBI to open specialty branch for everything

खुशखबर: एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक बोले, हर चीज के लिए स्पेशलाइज शाखा खोलेगा एसबीआई

Wed, 18 Aug 2021 08:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Aug 2021 08:42 PM IST
सार

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने प्रेसवार्ता के दौरान दी जानकारी, सीडी रेशियो बेहतर बनाने के लिए बैंक प्रशासन लगातार है प्रयासरत।

विज्ञापन
SBI to open specialty branch for everything
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने कहा कि स्टेट बैंक हर चीज के लिए स्पेशलाइज शाखा खोलेगा। इसके साथ ही गोरखपुर में सीडी रेशियो को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर और तेजी से काम करेगा।

विज्ञापन

बुधवार को तारामंडल स्थित एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि गोरखपुर परिक्षेत्र में मछली पालन की बेहतर संभावनाओं के मद्देनजर अन्य स्पेशलाइज शाखाओं की तरह इसके लोन के लिए भी स्पेशल ब्रांच खोली जाएगी। ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक आलोक कुमार सिन्हा, डीजीएम एसएमई अनिल शर्मा, उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष मठपाल, संदीप पंवार, प्रसून कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनी की अत्याधुनिक शाखा का उद्घाटन
मुख्य महाप्रबंधक ने गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को स्टेट बैंक की रेलवे कॉलोनी शाखा के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन शाखा का परिसर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में शाखा प्रबंधकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

8 सितंबर को विशेष लोन मेला

मुख्य महाप्रबंधक गोरखपुर परिक्षेत्र में उद्योग कम है। इसलिए ऋण-जमा अनुपात यानी सीडी रेसियो कम है। हम इस क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्योगपतियों को ऋण देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से 18 सितंबर को गोरखपुर में एक वृहत लोन मेला आयोजित करने जा रहे है ।

एसबीआई ने प्लैटिनम जमा योजना की हुई शुरुआत
आजादी के 75वें वर्षगांठ पर एसबीआई ने प्लैटिनम जमा योजना नामक एक नई जमा योजना शुरू की है। 15 अगस्त से 14 सितम्बर 2021 तक चलनेवाली योजना के अंतर्गत ग्राहकों को विशेष उपहार के तौर पर 0.15 प्रतिशत तक अधिक ब्याज दिया जाएगा। कार लोन पर 90 प्रतिशत तक ऋण दिया जाएगा।

तीन क्लिक पर मिल जाएगा आठ लाख रुपये तक पर्सनल लोन
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि बैंक का फोकस अब डिजिटल बैंकिंग पर है। बैंक योनो एप के माध्यम से ऋण आवेदन करने पर विशेष छूट भी दे रहा है। योनो पर शाखा में गए बिना ही आठ लाख तक का पर्सनल लोन सिर्फ  तीन क्लिक में अपने खाते में अंतरित हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed