फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SBI sent message to customers for caution due to fraud in name of updating KYC

जरूरी खबर: केवाईसी अपडेट करने के नाम पर हो रही ठगी, एसबीआई ने सतर्कता के लिए ग्राहकों को भेजा संदेश

Wed, 10 Nov 2021 01:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया कि केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंक द्वारा कोई भी लिंक ग्राहक के मोबाइल व ई-मेल में नहीं भेजा जाता है।

विज्ञापन
SBI sent message to customers for caution due to fraud in name of updating KYC
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नो योर कस्टमर (केवाईसी) अपडेट करने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। ठगी के ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही अनधिकृत किसी लेनदेन की रिपोर्ट करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया कि केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंक द्वारा कोई भी लिंक ग्राहक के मोबाइल व ई-मेल में नहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन
  • अपना कार्ड संख्या, सीवीवी नंबर, नेट बैंकिंग यूजर नेम, पासवर्ड, ओटीपी, यूपीआई पिन आदि गुप्त रखें। ओटीपी का एसएमएस किसी को फारवर्ड न करें।
  • लॉटरी, कैशबैक, रिवार्ड प्वाइंट, पेंशन अपडेट, सिम ब्लॉकिंग, केवाईसी अपडेट जैसी लालच, धमकी भरी या सहायतार्थ कॉल धोखेबाजों द्वारा की जाती है। कोई भी जानकारी न दें एवं उनके द्वारा बताया गया कोई भी एप (जैसे एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीमव्यूयर, मिंगलेव्यू) अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • किसी भी अज्ञात स्रोत से यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट, क्यूआर स्वीकार न करें।
  • अज्ञात साइटों से हेल्पलाइन नंबर न खोजें। किसी भी समाधान के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। डिजिटल लेनदेन संबंधी विवादों को किसी भी सोशल मीडिया पर साझा न करें।
  • बैंक के द्वारा प्रत्येक डिजिटल लेनदेन के बाद मैसेज (एसएमएस) भेजा जाता है। यदि आपने वह लेनदेन नहीं किया है तो तुरंत उस मैसेज को एसएमएस में दिए गए नंबर पर फॉरवर्ड कर दें।

भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम संजीव कुमार ने बताया कि अनाधिकृत लेनदेन को रिपोर्ट करने के लिए अपनी शाखा में तत्काल सूचित करने के अलावा इन नंबरों पर फोन या ईमेल करें।
  • कस्टमर केयर नंबर- 800111109, 9449112211, 08026599990
  • ई-मेल : unauthorisedtransaction@sbi.co.in
  • पोर्टल: http://crcf.sbi.co.in
मोबाइल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: https://cybercrime.gon.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed