फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SBI: Just four clicks and loan in your account

एसबीआई : बस चार क्लिक और लोन आपके खाते में

Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
SBI: Just four clicks and loan in your account
एसबीआई : बस चार क्लिक और लोन आपके खाते में
विज्ञापन

गोरखपुर। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक हैं और आपका वेतन इसी खाते में आता है तो बस चार क्लिक में घर बैठे ही आपको प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन (पीएपीएल) मिल जाएगा। शर्त यह है कि आप इसके लिए पात्र हों। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबर 567676 पर एसएमएस करने पर खाताधारक को व्यक्तिगत लोन की पात्रता की जानकारी मिल जाएगी।
दरअसल सभी बैंकों ने त्योहार के इस मौसम में बोनांजा लोन ऑफर शुरू किया है। इसमें घर से लेकर कार लोन लेने तक का मौका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक सैलरी एकाउंट वाले खाताधारकों को प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए न तो गारंटर की जरूरत है और न गारंटी की।
विज्ञापन

ऐसे जानें पात्रता
अपने खाते से लिंक मोबाइल नंबर से PAPL (स्पेस) खाता संख्या के अंतिम चार अंक लिखकर 567676 पर भेज कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पात्रता होने पर एसबीआई योनो डाउनलोड करें। इसके बाद नोटिफिकेशन देखें और केवल चार क्लिक में घर बैठे लोन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्योहारों को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक सैलरी एकाउंट वाले खाताधारकों को प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन की सुविधा शुरू की गई है। ऐसे खाताधारक इसका लाभ उठा सकते हैं।
- संजीव कुमार, डीजीएम, भारतीय स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed