फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sawan 2023 Devotees worshiped in Shiva temples of Gorakhpur

Sawan 2023: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, पूजन-अर्चन कर भक्तों ने भगवान शिव को किया प्रसन्न

Mon, 31 Jul 2023 06:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार पुष्प,गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।

विज्ञापन
Sawan 2023 Devotees worshiped in Shiva temples of Gorakhpur
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन मास के चौथे सोमवार पर महानगर के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न किया। पूरे दिन हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।

विज्ञापन


सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में शिवालयों के बाहर भक्तों की कतार लगने लगी थी। सुबह चार बजे पुजारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शिवालयों के कपाट लिए खोल दिए। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार पुष्प,गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय
 

कूड़घाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। यही हाल राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर का रहा। मंदिर के पुजारी रमानंद के अनुसार यहां करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।

इसके अलावा अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर शिव मंदिर, जाफरा बाजार स्थित शिवाला, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed