फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satyam Hospital 20 thousand rupees reward on absconding Dr. Sunil

सत्यम हॉस्पिटल: फरार डॉ. सुनील पर 20 हजार रुपये का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 16 Feb 2023 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Feb 2023 01:59 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि फरार डॉ. सुनील सरोज पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द गिरफ्तारी की जाए। सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तब से डॉक्टर फरार है।

विज्ञापन
Satyam Hospital 20 thousand rupees reward on absconding Dr. Sunil
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में स्थित सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती की मौत मामले में दर्ज केस में फरार चल रहे डॉ. सुनील कुमार सरोज की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। दरअसल, डॉ. सुनील की डिग्री का इस्तेमाल करके ही फर्जी डॉक्टर सत्यम हॉस्पिटल संचालित कर रहे थे। कई बार नोटिस देने के बाद भी नहीं आने पर अब एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


आरोपी डॉ. सुनील जौनपुर जिले के मछलीशहर इलाके के इन्हासा के मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, तीन जनवरी को सोनावत नाम की गर्भवती की सत्यम हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर अप्रिशिक्षित डॉक्टर रंजीत निषाद, उसके पिता व संचालक सुभाष समेत अन्य पर केस दर्ज किया था। पुलिस कथित नर्स गीता, रंजीत और सुभाष को जेल भिजवा चुकी है, लेकिन सुनील अभी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामवदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस रामवदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में रंजीत और कथित नर्स गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने मामले में दूसरा केस एसीएमओ डॉ. एके सिंह की तहरीर पर डॉ. सुनील कुमार सरोज व संचालक सुभाष निषाद के खिलाफ दर्ज किया है। सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन डॉक्टर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि फरार डॉ. सुनील सरोज पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द गिरफ्तारी की जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed