फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanskrit board examinations will be held at eight centers in Gorakhpur district

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के आठ केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं, 2949 विद्यार्थी होंगे शामिल

Thu, 09 Feb 2023 12:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 12:44 PM IST
सार

सचिव परिषद के अनुसार, परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर केंद्राध्यक्षों के निर्धारण की प्रक्रिया चल है।

विज्ञापन
Sanskrit board examinations will be held at eight centers in Gorakhpur district
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष-2023 की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। जहां, पूर्व मध्यमा प्रथम और द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम और द्वितीय के 2949 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 2151 छात्र और 798 छात्राएं हैं।

विज्ञापन


सचिव परिषद के अनुसार, परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर केंद्राध्यक्षों के निर्धारण की प्रक्रिया चल है। निगरानी के लिए दो सचल दस्तों का गठन कर लिया गया है। जिले के 34 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी कुशलता पूर्वक चल रही है। प्रवेश पत्र को परिषद की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की संख्या
पूर्व मध्यमा प्रथम- 1150
पूर्व मध्यमा द्वितीय-649
उत्तर मध्यमा प्रथम- 641
उत्तर मध्यमा द्वितीय- 509

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्री गोरखनाथ संस्कृत उ.मा. वि गोरखनाथ, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ढरसी गगहा, झौवाधर्मनगर संस्कृत महाविद्यालय सिकरीगंज, नाथ चंद्रावत संस्कृत महाविद्यालय जगदीशपुर, श्री गोरखनाथ संस्कृत महाविद्यालय गोरखनाथ, वथवाल उ.मा.वि गोला, श्री वैदिक धर्म संजीवनी संस्कृत महाविद्यालय सहजनवां, विष्णुदेव प्रसाद त्रिपाठी संस्कृत उ.मा.वि पिपरहिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed