फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   samajwadi party akhilesh yadav adress rally in gorakhpur

गोरखपुर में बोले अखिलेश: बरसात में गोरखपुर की सड़कों पर नाव चलती है, जो नाली न बना पाए, मेट्रो क्या चलाएंगे

Mon, 01 May 2023 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 10:34 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से संतकबीरनगर प्रस्थान करने के पहले नंदानगर में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार सबको भरमा कर कागज पर मेट्रो बना रही है। साफ-सुथरी सुरक्षित यात्रा मेट्रो में होती है। प्रदेश में जहां भी मेट्रो चल रही है सभी सपा सरकार की देन है।

विज्ञापन
samajwadi party akhilesh yadav adress rally in gorakhpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बरसात में गोरखपुर में गाड़ी नहीं नाव चलती है, सड़क नीची है नाली ऊपर है, पानी कहां से निकलेगा। जो सरकार नाले ना बना पाई हो, वह मेट्रो क्या चलाएगी। गोरखपुर में आयकर के छापे पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है। यूपी वाले दिल्ली और दिल्ली वाले यूपी में छापा मार रहे हैं।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से संतकबीरनगर प्रस्थान करने के पहले नंदानगर में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार सबको भरमा कर कागज पर मेट्रो बना रही है। साफ-सुथरी सुरक्षित यात्रा मेट्रो में होती है। प्रदेश में जहां भी मेट्रो चल रही है सभी सपा सरकार की देन है। भाजपा रोज नए नए मुद्दे उठाकर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करती है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। मुख्यमंत्री अपने मुकदमे वापस नहीं लेते, तो उनकी सूची सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अखिलेश का भाजपा पर तंज: बोले- गोरखपुर में देखा गोरखधंधा, 5000 करोड़ में बन रही 90 किलोमीटर सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि निषाद समाज के लोग कहते हैं, मठ हमारा है। ऐसे में आप लोग निषाद समाज की महापौर बना सकते हैं। सपा ने पहले भी यहां निषाद समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर जिताया था। कहा की गोरखपुर के बड़े कारखाने पर छापा दिल्ली वालों ने मारा है। प्रधानमंत्री आवास के पास उनके वाईफाई का इस्तेमाल करने वाले पर छापा यूपी वालों ने मारा। दिल्ली वाले यूपी पर छापा मार रहे हैं और यूपी वाले दिल्ली पर छापा मार रहे हैं। कहीं डबल इंजन टकरा तो नहीं रहे हैं?

सपा अध्यक्ष कहा की यूपी में डीजीपी परमानेंट नहीं है। सपा सरकार होती तो लोग सवाल उठाते, जो सरकार डीजीपी ना पोस्ट कर पाए उससे कमजोर कोई सरकार नहीं हो सकती। उन्होंने मेयर प्रत्याशी काजल निषाद सहित सपा के सभी पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
 

भाजपा सरकार में सांड़ ट्रैफिक संभाल रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में सांड़ ट्रैफिक संभाल रहे हैं। ये सड़कों पर पटककर लोगों की जान ले ले रहे हैं। उन्होंने कहा की सरकार झूठ बोलती है कि सौ में चार बेरोजगार है। नौजवानों के पास नौकरी और काम नहीं है। बिजली का भी बिल ज्यादा है। नए मीटर ज्यादा तेज चल रहे हैं। इस सरकार से सभी जाति धर्म के लोग परेशान हैं। जातीय जनगणना की मांग हम करते आ रहे हैं।

90 किलोमीटर की सड़क 5000 करोड़ में बन रही
अखिलेश ने कहां की मुख्यमंत्री आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे की चिंता करते थे, लेकिन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में जुड़ता तो हम सभी को फायदा होता। 90 किलोमीटर सड़क 5000 करोड़ में बन रही है। यह कौन सा हिसाब-किताब है। इस सरकार में विकास नहीं हो पा रहा है। फोरलेन समाजवादियों की देन है। एम्स के लिए जमीन समाजवादी सरकार ने दी थी।



सीएम को ऊंचाई से डर लगता है, घटा दिए बाल रोग संस्थान के चार फ्लोर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सीएम को ऊंचाई से डर लगता है, इसीलिए मेडिकल कॉलेज बाल रोग संस्थान की चार फ्लोर की ऊंचाई कम करा दी। गोरखपुर सहित प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। एम्स में भी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। लूट, भ्रष्टाचार, बलात्कार की घटनाएं सबसे अधिक भाजपा सरकार में हुई हैं। एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, सपा की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद समेत कई नेताओं ने अखिलेश का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed