फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salon operator injected while sitting in car saved his life by jumping

Gorakhpur News: सैलून संचालक को कार में बैठाकर इंजेक्शन लगाया, कूदकर बचाई जान

Thu, 18 May 2023 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 11:37 AM IST
सार

पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ निवासी मनोज कुमार शर्मा की पादरी बाजार में हेयर सैलून है। आरोप है कि मंगलवार की शाम सात बजे एक परिचित कार से पहुंचे। उनके बुलाने पर पास गया तो कार में बैठा लिया। कार में दो लोग और मौजूद थे।

विज्ञापन
Salon operator injected while sitting in car saved his life by jumping
सैलून संचालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां शाहपुर इलाके के सैलून संचालक को मंगलवार शाम कार में बैठाकर मनबढ़ों ने दो इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही संचालक ने कार से कूद गए और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच कराई। युवक इस बात से परेशान है कि आखिर उसे इंजेक्शन में कौन सी दवा दी गई है। शाहपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ निवासी मनोज कुमार शर्मा की पादरी बाजार में हेयर सैलून है। आरोप है कि मंगलवार की शाम सात बजे एक परिचित कार से पहुंचे। उनके बुलाने पर पास गया तो कार में बैठा लिया। कार में दो लोग और मौजूद थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर 7 किमी पैदल चले बेटे, अंतिम यात्रा में टूटी दलीय सीमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


कार दुकान के सामने खड़ी कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान कार में बैठे युवक ने दाहिने हाथ में इंजेक्शन लगा दी। पीड़ित ने बताया कि हाथ में दर्द होते ही कार का दरवाजा खोलकर कूद गए। जिसके बाद आरोपी पिपराइच की तरफ फरार हो गए।

 घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में जांच में स्थिति सामान मिली। पीड़ित ने शाहपुर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed