फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salary-pension not received for five months in Gorakhpur Jal Nigam

गोरखपुर जल निगम: पांच महीनों से नहीं मिला वेतन-पेंशन, अब जीवन यापन का संकट

Fri, 13 Aug 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 07:22 PM IST
सार

जल निगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन 23वं दिन भी रहा जारी, सीएम योगी आदित्यनाथ से जल्द भुगतान कराने की मांग।

विज्ञापन
Salary-pension not received for five months in Gorakhpur Jal Nigam
गोरखपुर जल निगम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जल निगम कर्मियों को पांच माह से वेतन और पेंशन नहीं मिली है। इससे अब उनके घरों में दाना-पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। ये बातें शुक्रवार को निगम कर्मियों के सत्याग्रह आंदोलन के 23वें दिन  धर्म प्रकाश माहेश्वरी ने कहीं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जल निगम कर्मियों का सत्याग्रह आंदोलन 23वें दिन जारी रहा। कार्यालय अधिशासी अभियंता दशम खंड उत्तर प्रदेश जल निगम गोरखपुर में भोजन अवकाश के समय गोरखपुर के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन में रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सभा की अध्यक्षता कर रहे धर्म प्रकाश माहेश्वरी व अन्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बकाया पेंशन और वेतन जल्द से जल्द जारी करने की मांग की। सत्याग्रह आंदोलन में धर्म प्रकाश माहेश्वरी, अरुण कुमार पांडेय, राम कृष्ण त्रिपाठी, चित्र प्रसाद, नितेश कुमार नायक, लालमन, दिनेश्वर प्रसाद ओझा, अशोक कुमार पाठक, रवींद्र प्रसाद दुबे, राम मिलन, मो. अमीन, मंगरू प्रसाद, केएस श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, माता प्रसाद, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार शर्मा, राम नाथ एवं चंद्र प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। सभा का संचालन चंद्र प्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed