फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saint Narad Maharaj came to the Yatharth Tower complex located in Hata Bazaar, Gorakhpur.

संत नारद महराज का गोरखपुर दौरा: बोले- शिव का जप करें...भगवान खुद जान जाएंगे- उन्हें याद किया जा रहा

Mon, 06 Oct 2025 04:09 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

रविवार रात्रि विश्राम के दौरान यथार्थ टावर पर वे भक्तों  को संबोधित करते हुए कहा कि ओम राम या शिव का जप करने से भगवान जान जाते हैं कि उन्हें याद किया जा रहा है। वे हर दिशा से भक्तों की रक्षा करते हैं। बड़े दुख को वे छोटा कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए केवल भाव की जरूरत है।

विज्ञापन
Saint Narad Maharaj came to the Yatharth Tower complex located in Hata Bazaar, Gorakhpur.
वरिष्ठ शिष्य पूज्य संत नारद जी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पावन धाम शक्तेषगढ़ के परमहंस आश्रम में यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के वरिष्ठ शिष्य पूज्य संत नारद जी महाराज ने रविवार को गगहा विकास खंड के हाटा बाजार स्थित यथार्थ टावर परिसर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों ने बारिश के बीच भव्य स्वागत किया। भक्तों को संबोधित करते हुए। पूज्य संत ने कहा कि भगवान हर जगह मौजूद हैं।
विज्ञापन


पूज्य संत नारद महाराज रविवार की शाम हाटा बाजार स्थित यथार्थ टावर में शिष्य महेश्वर उर्फ पप्पू शाही के आवास पर आए थे। यहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को उन्हें शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री परमहंस आश्रम हरिपरापार कौड़ीराम पहुंचना है। वहां वार्षिक भंडारा के आयोजन में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


रविवार रात्रि विश्राम के दौरान यथार्थ टावर पर वे भक्तों  को संबोधित करते हुए कहा कि ओम राम या शिव का जप करने से भगवान जान जाते हैं कि उन्हें याद किया जा रहा है। वे हर दिशा से भक्तों की रक्षा करते हैं। बड़े दुख को वे छोटा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए केवल भाव की जरूरत है। हर समय ओम, राम या शिव का जाप करते रहना चाहिए। साथ ही भक्तों को सद्गुरु के रूप का ध्यान करना चाहिए। संत श्री नारद जी महाराज ने बताया कि भगवान भक्तों का पूरा ध्यान रखते हैं। 

वे भक्तों के मन की बात पहले ही जान लेते हैं। भगवान को कई नामों से जाना जाता है। शिव का अर्थ है शंकाओं से परे की अवस्था। वे सभी वैभव से युक्त हैं, इसलिए उन्हें विभू भी कहा जाता है।

महाराज जी ने समझाया कि भगवान सभी के हृदय में वास करते हैं, इसलिए उन्हें आत्मा कहा जाता है। वे सबमें रहते हुए भी सबसे अलग हैं, इसलिए परमात्मा कहलाते हैं।


इस अवसर पर पूज्य संत विरत विज्ञानंद जी महाराज, बृजेश शाही,अंकित शाही, गुड्डू सिंह, राजन सिंह, अंकित चंद, कृष्ण मोहन जयसवाल,जीतबहाल गौड़ , डॉ एसके शाही, आदि भारी संख्या में भक्त गण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed