{"_id":"6803ed0c918c3008ad062088","slug":"sahjanwan-murder-three-accused-arrested-search-for-main-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-906780-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां मर्डर : तीन आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजनवां मर्डर : तीन आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी की तलाश
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार की देर रात प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर की गई थी हत्या
- यूट्यूबर महिला मित्र की तहरीर पर सहजनवां थाने में दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सहजनवां इलाके के प्रदीप साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों का दबोच लिया है, उनसे पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी राम सिंह की तलाश में टीम दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले का रविवार को पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक की छानबीन में पता चला कि यूट्यूबर महिला का करीबी होने के नाते राम सिंह का प्रदीप से विवाद हुआ था। राम सिंह ने साथियों को बुलाकर रास्ते में घेरकर पीट-पीटकर प्रदीप की हत्या कर दी। हालांकि यूट्यूबर महिला इस घटना को एक होटल में चल रहे धंधे व संचालक की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की मदद की वजह से दुश्मनी होना बता रही है। मुख्य आरोपी राम सिंह के पकड़े जाने के बाद सही बात पता चल पाएगी।
सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमरडांडी निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार की सहजनवां थाना क्षेत्र के बेलऊर ढड़ौली गांव के सिवान में बृहस्पतिवार रात में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रदीप की महिला मित्र शिल्पा ने मामले में मुस्तफाबाद मलऊर टोला कटहिया निवासी राम सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। शिल्पा ने पुलिस को बताया कि प्रदीप उसके साथ रहता था।
विज्ञापन
यूट्यूबर के करीब आने पर प्रदीप बन गया था दुश्मन
पुलिस की जांच में पता चला कि राम सिंह पहले शिल्पा का करीबी था। शिल्पा यूट्यूबर है। वह यूट्यूब पर अपना वीडियो डालती है। शिल्पा से प्रदीप की मुलाकात हुई तो वह अपना घर छोड़कर उसके साथ रहने लगा। राम सिंह को यह बात नागवार लग रही थी। इस वजह से उनके बीच रंजिश थी। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक होटल संचालक के जेल जाने के बाद इनका पूरा गिरोह आपस में बिखर गया। राम सिंह को इसी बहाने प्रदीप से बदला लेने और शिल्पा से दूर करने का मौका मिला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
प्रदीप की हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ चल रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। रविवार को घटना का पर्दाफाश किया जा सकता है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी