{"_id":"5fbd2d028ebc3e9bd35726da","slug":"sahara-estate-water-problem-resolve-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहार इस्टेट में खत्म हुआ पेयजल का संकट, सांसद रवि किशन के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहार इस्टेट में खत्म हुआ पेयजल का संकट, सांसद रवि किशन के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
Tue, 24 Nov 2020 09:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
खत्म हुआ पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार सुबह सहारा इस्टेट परिसर के पंप हाउस की बिजली जोड़ दी गई है। इससे पेयजल का संकट समाप्त हो गया।
सहारा आवासीय कल्याणकारी समिति की ओर से शपथ पत्र देकर नए कनेक्शन की मांग की गई है। समिति के नाम से जो कनेक्शन जारी होगा, उसके बिल का भुगतान हर महीने किए जाने का भरोसा दिलाया गया है। दूसरी तरफ सहारा कंपनी के एक आवास की नीलामी से तीन वर्ष पहले मिले 50 लाख रुपये को प्रशासन ने जल्द ही बिजली निगम को देने की बात कही है।
सहारा इस्टेट परिसर के पंप हाउस का बिजली कनेक्शन गत शनिवार को काट दिया गया था। इससे एक हजार से ज्यादा आवासों में रहने वाले छह हजार लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा था। सोमवार तक पानी की जबरदस्त किल्लत थी। इसका संज्ञान शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने लिया।
विज्ञापन
सांसद ने जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन से बात की। सांसद की पहल पर ही जिलाधिकारी ने मंगलवार को सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष डॉ एपी त्रिपाठी, सचिव मंजीत कुमार सिंह और एसवी सिंह को मुलाकात के लिए बुलाया था। जिलाधिकारी ने मामले के निपटारे की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन राकेश कुमार श्रीवास्तव को दी थी।

एडीएम प्रशासन ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भी लिखा और कहा कि पानी की आपूर्ति आकस्मिक सेवाओं में शामिल है। लिहाजा, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। जो बकाया धनराशि है, उसकी वसूली सहारा कंपनी से की जाए।
सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के नाम से नया बिजली कनेक्शन जारी करके समस्या का समाधान कराया जाए। इसी का नतीजा रहा कि बिजली निगम ने पंप हाउस का कनेक्शन जोड़ दिया।
पंप हाउस की बिजली जुड़ने पर समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी व सचिव मंजीत कुमार सिंह ने सांसद रवि किशन, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एडीएम सिटी सहित बिजली निगम के अफसरों का आभार जताया है। समिति के सदस्य एसवी सिंह, प्रमोद राव, शंभू राव, निगरानी समिति के संजोग सिंह, अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह, मानवेंद्र सिंह और विजय सिंह ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।
सहारा इस्टेट के पंप हाउस की बिजली जोड़ दी गई है। सहारा कंपनी का एक मकान नीलाम हुआ था। इससे जो धनराशि मिली थी, वह भी बिजली निगम के खाते में जमा कराने का भरोसा दिलाया है। धनराशि जिला प्रशासन के पास सुरक्षित है। - वीके चौधरी, अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर