{"_id":"60ebd8ae8ebc3e4dfd6a269c","slug":"sadhna-singh-takes-oath-as-zila-panchayat-president-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साधना सिंह ने दूसरी बार संभाली गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान, 68 जिपं सदस्यों ने भी ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साधना सिंह ने दूसरी बार संभाली गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान, 68 जिपं सदस्यों ने भी ली शपथ
Mon, 12 Jul 2021 04:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:20 PM IST
सार
एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ शपथ ग्रहण।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने दिलाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू और पूर्व मंत्री एवं कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह ने आज दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। इसके पूर्व साल 2010 में वह जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में जिले की कमान संभाल चुकी हैं।
सर्किट हाऊस स्थित एनेक्सी भवन में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने साधना सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने बारी-बारी अपने 68 जिला पंचायत सदस्यों को सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत नियमावली 1994 के प्रावधानों के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक भी हुई जिसमें जिला पंचायत के कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन
महिलाओं के हाथों में रही जिला पंचायत की कमान
गोरखपुर जिला पंचायत के गठन के साथ ही इसकी कमान महिलाओं के हाथों में ही रही है। शोभा साहनी पहली जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इसके बाद सुभावती पासवान, चिंता यादव, साधना सिंह और गीतांजलि यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। साधना सिंह एक बार फिर जिला पंचायत की कमान निर्विरोध चुनाव जीत कर हाथों में रखे हैं।
50 से 52 करोड़ का सालाना बजट
जिला पंचायत गोरखपुर का सालाना बजट तकरीबन 50 से 52 करोड़ रुपये होता है। इस रकम से जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य कार्य योजना बना कर बोर्ड की सहमति से अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्य संचालित करा सकते हैं।