फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   S.i. of Gorakhpur Kotwali police station took Rs 50 lakh while searching the car, suspended

Gorakhpur News: हवाला के धंधेबाज से 50 लाख ले लिए, लिखा-पढ़ी नहीं- चौकी इंचार्ज निलंबित

Tue, 09 Apr 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 11:52 AM IST
सार

एसएसपी ने विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं, लेकिन मामले में लिखा-पढ़ी नहीं होने और किसी वादी के सामने नहीं आने की वजह से अभी तक इसमें कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। न ही पुष्टि हो सकी है कि रकम कितनी थी और कितने की हेराफेरी हुई है। ऐसा इसलिए कि बरामदगी एक रुपये की भी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
S.i. of Gorakhpur Kotwali police station took Rs 50 lakh while searching the car, suspended
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई रकम में 50 लाख की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस पर आरोप है कि उसने हवाला के धंधेबाज से 85 लाख रुपये पकड़े, लेकिन 35 लाख वापस कर एनकाउंटर की धमकी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


हालांकि धंधेबाज ने कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन मामला संज्ञान में आया तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बेनीगंज के चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं, लेकिन मामले में लिखा-पढ़ी नहीं होने और किसी वादी के सामने नहीं आने की वजह से अभी तक इसमें कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही पुष्टि हो सकी है कि रकम कितनी थी और कितने की हेराफेरी हुई है। ऐसा इसलिए कि बरामदगी एक रुपये की भी नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहमारूफ में दुकान चलाने वाला एक व्यापारी हवाला के धंधे से जुड़ा है। चर्चा है कि वह देवरिया जिले के एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रुपये लेकर रविवार को नेपाल बॉर्डर पर किसी को देने के लिए निकला था। इस दौरान जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी से 85 लाख रुपये लाए जा रहे हैं।

इस सूचना पर बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने चेकिंग की। एक कार से रुपये बरामद भी कर लिए। लेकिन, उन्होंने इसकी सूचना न तो अपने थानेदार को दी और न ही किसी अन्य अफसर को। आरोपी को बिना लिखा-पढ़ी के छोड़ भी दिया।

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज का इसके पीछे का तर्क है कि एक पैरवी पर धंधेबाज को छोड़ा, लेकिन इसके बाद से ही पुलिस पर 50 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगने लगा। अफसरों तक को यह बताया गया कि 85 लाख रुपये में से 50 लाख पुलिस ने रख लिए और धंधेबाज को एनकाउंटर की धमकी देते हुए 35 लाख रुपये लौटाकर उसे भगा दिया।

चर्चा है कि हवाला के रुपये होने की वजह से धंधेबाज ने भी इस डर से शिकायत नहीं की कि आयकर समेत अन्य जांच भी हो सकती है। खबर है कि पुलिस की एक टीम इस पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कर रही है।


एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस के पास किसी ने भी रुपयों की हेराफेरी से संबंधित शिकायत नहीं की है। दरोगा की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिस आधार पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed