{"_id":"6226e00148863e19243f08f0","slug":"ruckus-over-death-of-young-man-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हादसे में युवक की मौत पर बवाल, गाड़ियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हादसे में युवक की मौत पर बवाल, गाड़ियां तोड़ीं
Tue, 08 Mar 2022 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:25 AM IST
सार
सिकरीगंज में बोलेरो का टायर फटने के बाद हुआ हादसा, चालक हिरासत में, रास्ता जाम कर ग्रामीणों ने मांगी सरकारी सहायता, समझा-बुझाकर हटाया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के उसरैन में सोमवार रात एक एसयूवी से कुचलकर युवक की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर पुलिस के आने पर शव लेकर ग्रामीण सिकरीगंज-गोरखपुर मार्ग पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने सरकारी सहायता की मांग की।
विज्ञापन
जाम की वजह से कई घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। उधर, चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के उसरैना निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश अपने घर से दवा लेने के लिए निकले थे। अभी वे घर के बाहर पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए और कुछ दूरी तक वाहन में फंस कर घिसट गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर अचानक फट जाने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मौत होने की खबर पाते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और आने-जाने वाली कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस पहुंची तो लोग शांत हुए, लेकिन रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे। साथ ही सरकारी सहायता की मांग की। कई घंटे बाद पुलिस अफसरों के आश्वासन पर लोग सड़क से हटे और आवागमन शुरू कराया जा सका।