{"_id":"606e81228ebc3ec4477c5b3d","slug":"rrailway-board-changes-occurred-of-many-trains-in-time-and-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इन चार ट्रेनों के समय व दिन में हुआ बदलाव, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इन चार ट्रेनों के समय व दिन में हुआ बदलाव, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Thu, 08 Apr 2021 09:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का भुसावल स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में संशोधन किया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4.40 बजे चलकर दूसरे दिन भुसावल 00.35 बजे पहुंचकर 00.40 बजे छूटेगी तथा तीसरे दिन गोरखपुर 02.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से शाम 4.05 बजे चलकर दूसरे दिन भुसावल शाम 4.30 बजे पहुंचकर 4.35 बजे छूटेगी तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.45 बजे पहुंचेगी। 01093/01094 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल सप्ताह में दो दिन के स्थान पर तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 7, 09, 12, 14, 16 एवं 19 अप्रैल तथा गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से 9, 11, 14, 16, 18 एवं 21 अप्रैल को चलाई जाएगी।
विज्ञापन