फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rowing competition under Khelo India University Games will start from today

Gorakhpur News: रामगढ़ताल की लहरों पर आज से दौड़ लगाएंगी नावें

Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rowing competition under Khelo India University Games will start from today
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता की आज से होगी शुरुआत
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता की आज से होगी शुरुआत
विज्ञापन

2000 मीटर के इवेंट्स में उतरेंगे महिला और पुरुष खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत शनिवार से रामगढ़ताल में रोइंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। देशभर की 24 यूनिवर्सिटी से आए लगभग 300 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। शनिवार सुबह सात बजे से नाव सवार युवा खिलाड़ी अपने चप्पुओं से रामगढ़ताल में अपनी जलक्रीड़ा कौशल का कमाल दिखाएंगे। इस रोमांचक नजारे का दीदार लोग 31 मई तक कर सकेंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत पहली बार जिले में रोइंग प्रतियोगिता हो रही है। पहले दिन दो वर्गों 2000 व 500 मीटर में स्पर्धा होगी। सुबह सात बजे से 2000 मीटर की दूरी के लिए हिट इवेंट में पुरुष व महिला वर्ग में सिंगल स्कल, डबल स्कल्स, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस क्वाड्रपल, लाइटवेट सिंगल, डबल व क्वाड्रपल की प्रतिस्पर्धा होगी। रविवार 28 मई को हिट इवेंट में आगे के दौर में प्रवेश करने से वंचित खिलाड़ियों को रेपेचेज इवेंट में प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। 2000 मीटर की दूरी के फाइनल मुकाबले सोमवार, 29 मई को होंगे। जबकि 500 मीटर की दूरी के लिए अलग-अलग वर्ग के मुकाबले 30 मई से शुरू होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास
रोइंग प्रतियोगिता के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने शुक्रवार सुबह और शाम पूर्वाभ्यास किया। सुबह आठ बजे के करीब खिलाड़ियों ने रामगढ़ताल में अपनी नाव उतारी। लेकिन, तेज हवा के कारण पूर्वाभ्यास का सिलसिला 11 बजे के करीब रुक गया। इसके बाद खिलाड़ियों में किट वितरित किया गया। शाम चार बजे से फिर से खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया। सभी खिलाड़ी होटलों में ठहराए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के दृष्टिगत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें होटलों व प्रतियोगिता स्थल पर डटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------

गोरखनाथ मंदिर व बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली के करेंगे दर्शन
रोइंग प्रतियोगिता के लिए देशभर से पहुंचे सभी खिलाड़ियों को नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का भी दर्शन कराया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि खिलाड़ी शहर की यादों को अपने दिल में बसाकर अपने प्रांतों को लौटें। खिलाड़ियों को गोरखनाथ मंदिर व कुशीनगर भ्रमण के दौरान सुविधाजनक तरीके से आवागमन व लंच की व्यवस्था की जिम्मेदारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा को सौंपी गई है।

-----------------------

स्थानीय कला-संस्कृति से भी रूबरू होंगे खिलाड़ी
रोइंग प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय कला-संस्कृति के भी दर्शन होंगे। खिलाड़ियों के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के प्रभारी उप निदेशक संस्कृति, डॉ मनोज गौतम ने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग दिन मयूर नृत्य, राई नृत्य, धोबिया नृत्य, इंद्रासनी नृत्य, कथक नृत्य व लोकगायन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।


-------------

इन यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरुष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में 7-7 इवेंट होंगे। इन सभी 30 इवेंट में देश की अलग अलग 24 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, केआईआईटी भुवनेश्वर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रहुरी महाराष्ट्र, एमआईटी आर्ट शामिल हैं। इसके अलावा डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (पीईएस) विश्वविद्यालय बंगलुरु, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता, सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, मद्रास विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, कलकत्ता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, केरला विश्वविद्यालय, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, भारती विद्यापीठ पुणे, खुशाल दास विश्वविद्यालय राजस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed