फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rowing competition Single scull women and men both gold medal in University of Calcutta

Khelo India 2023: रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर में पंजाब के खिलाड़ियों का जलवा, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

Tue, 30 May 2023 02:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 May 2023 02:10 PM IST
सार

2000 मीटर की रोइंग में फाइनल मुकाबले सोमवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए। कुल 15 श्रेणी में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। पुरुष वर्ग सिंगल स्कल में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता के प्रतीक गुप्ता, लाइटवेट सिंगल में स्कल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के मलक सिंह और महिला वर्ग सिंगल स्कल में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता की श्वेता ब्रह्मचारी व लाइटवेट सिंगल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्वीटी नैन सबसे आगे रहीं।

विज्ञापन
rowing competition Single scull women and men both gold medal in University of Calcutta
रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता के 2000 मीटर दूरी के फाइनल मुकाबले सोमवार रामगढ़ताल में खेले गए। खिलाड़ियों ने पदकों के लिए 15 इवेंट्स में नावें दौड़ाईं। भले ही एकल की दो स्पर्धा में (महिला-पुरुष) गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता ने अपने नाम किया, लेकिन ज्यादातर मेडलों पर कब्जा कर पंजाब के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। पंजाब के विश्वविद्यालयों ने सर्वाधिक पदक अपने नाम किए। तीन दिन से पसीना बहाने का सुखद प्रतिफल मेडल के रूप में मिला तो विजेता खिलाड़ियों हर्ष से भावुक हो गए।

विज्ञापन


2000 मीटर की रोइंग में फाइनल मुकाबले सोमवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुए। कुल 15 श्रेणी में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। पुरुष वर्ग सिंगल स्कल में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता के प्रतीक गुप्ता, लाइटवेट सिंगल में स्कल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के मलक सिंह और महिला वर्ग सिंगल स्कल में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता की श्वेता ब्रह्मचारी व लाइटवेट सिंगल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्वीटी नैन सबसे आगे रहीं।
विज्ञापन


पदक विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए सचिव यूपी सिंह, एडीएम सिटी विनीत सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी सिंह, अपर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, अर्जुन अवार्डी रोइंग ओलंपियन कैप्टन दलवीर सिंह, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के उप निदेशक अतुल कुमार सिंह, हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमवी श्रीराम, हरीश शर्मा, कर्नाटक रोइंग एसोसिएशन के मंजूनाथ, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के राजीव सोबती, गौतम, शाजी थॉमस, संजीव कुमार श्रीवास्तव ने मेडल पहनाकर और शुभंकर देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

2000 मीटर दूरी रोइंग के फाइनल परिणाम

  • पुरुष वर्ग, सिंगल स्कल: स्वर्ण पदक यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता के प्रतीक गुप्ता, रजत पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के प्रद्युम्न सिंह, कांस्य पदक यशवंत राव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी के धनंजय निकम।
  • लाइटवेट सिंगल स्कल: स्वर्ण पदक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के मलक सिंह, रजत पदक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गोविंद सिंह राजपूत, कांस्य पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सिमरनजीत।
  • डबल कॉक्सलेस पेयर: स्वर्ण पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सुखदीप सिंह व आदित्य सिंह, रजत पदक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के किशन व रवि, कांस्य पदक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंकित व प्रिंस।
  • डबल स्कल: स्वर्ण पदक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के करनवीर व शोभित, रजत पदक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरविंदर व जसवीर, कांस्य पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के विजय व लोकेश।
  • क्वाड्रपल 4 मेन: स्वर्ण पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, रजत पदक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कांस्य पदक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली।
  • क्वाड्रपल स्कल: स्वर्ण पदक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, रजत पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, कांस्य पदक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।
  • लाइटवेट डबल स्कल: स्वर्ण पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रविंदर व दिनेश कुमार, रजत पदक गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी के तरुण व प्रभाकर, कांस्य पदक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के राहुल व अजय।
  • लाइटवेट क्वाड्रपल: स्वर्ण पदक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रजत पदक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कांस्य पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।


 

महिला वर्ग

rowing competition Single scull women and men both gold medal in University of Calcutta
रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।
  • सिंगल स्कल: स्वर्ण पदक यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता की श्वेता, रजत पदक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की अमनदीप कौर व कांस्य पदक पीईएस यूनिवर्सिटी बैंगलोर की मंशा एसएम।
  • डबल स्कल:स्वर्ण पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की खुशप्रीत कौर व दिलजोत कौर, रजत पदक केआईआईटी यूनिवर्सिटी की अरुनप्रीत व अविनाश कौर, कांस्य पदक गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी की मोनिका व नीलम।
  • डबल कॉक्सलेस पेयर: स्वर्ण पदक यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास की भगवती आर व फती सिउबा, रजत पदक केरला यूनिवर्सिटी की अरुंधति व देवप्रिया, कांस्य पदक ओस्मानिया यूनिवर्सिटी की कीर्तिरमन व भारती।
  • क्वाड्रपल वुमेन 4: स्वर्ण पदक केरला यूनिवर्सिटी, रजत पदक गुरु यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, कांस्य पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।
  • लाइटवेट सिंगल स्कल: स्वर्ण पदक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्वीटी नैन, सिल्वर पदक ओस्मानिया यूनिवर्सिटी की बी हेमलथा, कांस्य पदक सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की अनीता।
  • लाइटवेट डबल स्कल: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की गुरबानी व पूनम, रजत पदक गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी की ज्योति व विंध्या, कांस्य पदक केरला यूनिवर्सिटी की अनघा व आर्या।
  • क्वाड्रपल स्कल: स्वर्ण पदक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, कांस्य पदक गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी, कांस्य पदक सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी।


खिलाड़ियों ने क्या कहा

  • एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुका हूं, लेकिन प्रतियोगिता कोई भी हो गोल्ड मेडल जीतने के बात ही अलग होती है। रामगढ़ताल में खेल के लिए यहां बेहतर माहौल मिला है।-प्रतीक गुप्ता, गोल्ड मेडलिस्ट।
  • गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। गोल्ड मेडल का श्रेय माता-पिता और गुरू को देना चाहती हूं। उम्मींद नहीं थी कि गोरखपुर में रोइंग के लिए इतने बेहतर इंतजाम मिलेंगे।-श्वेता ब्रह्मचारी, गोल्ड मेडलिस्ट।
  • गोल्ड मेडल जीतने में काफी खुशी मिलती है। गोरखपुर में ताल के साथ ही रोइंग से संबंधित सभी व्यवस्था अच्छी है। इतनी अधिक सुविधाएं अन्य किसी रोइंग प्रतियोगिता में नहीं मिली है।-सुखवीर, गोल्ड मेडलिस्ट।
  • गोल्ड मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मेडल जीतकर बहुत खुशी हो रही है। ओलंपिक रोइंग प्रतियोगिता में पदक जीतना लक्ष्य है। इसे पूरा करने में हर संभव कोशिश करूंगी। -स्वीटी नैन, गोल्ड मेडलिस्ट।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed