फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rotting lotus plants left in water have foul smell from Ramgarh tal gorakhpur

रामगढ़ताल: पानी में काटकर छोड़े गए कमल के पौधों की सड़न से उठ रही दुर्गंध, एमएमएमयूटी के विशेषज्ञ ने तलाशी वजह

Sun, 19 Dec 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Dec 2021 01:56 PM IST
सार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ ने ताल की दुर्गंध को खत्म करने के लिए उपाय बताए हैं।

विज्ञापन
rotting lotus plants left in water have foul smell from Ramgarh tal gorakhpur
रामगढ़ताल से उठ रही दुर्गंध का कारण तलाशते प्रो. गोविंद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल के पानी में काटकर छोड़े गए कमल के पौधे और जलीय वनस्पतियों के सड़ने से दुर्गंध उठ रही है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ शिक्षक प्रो गोविंद पांडे ने शनिवार को ताल का निरीक्षण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने ताल की दुर्गंध को खत्म करने के लिए उपाय बताए हैं।
विज्ञापन


प्रोफेसर गोविंद पांडे ने शनिवार को रतनसेन सिंह के साथ पाम पैराडाइज, सहारा इस्टेट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट समेत ताल के विभिन्न इलाकों में जाकर निरीक्षण किया। प्रो पांडे ने बताया कि सहारा इस्टेट के पास जो दुर्गंध उठ रही है उसकी वजह कमल के पौधों को काटकर पानी में छोड़ देना है। पौधों के सड़ने से पानी के ऊपर परत जम गई है। हवा चलने पर परत टूटती है और पानी के अंदर से हाइड्रोजन सल्फाइड आदि गैस निकलती है, जिसकी वजह से दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन


सुझाव दिया है कि पौधों को हटाकर दूर ले जाकर मिट्टी में दबा दिया जाए। जिस इलाके में दुर्गंध उठ रही है वहां के पानी में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने का उपाय किए जाए। दीर्घकालिक उपाय के अंतर्गत कुछ सुझाव दिए गए हैं। सुझाव संबंधी रिपोर्ट जल्द डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed