{"_id":"6056e81e8ebc3e8c911c7fab","slug":"robbery-reported-after-midnight-gorakhpur-police-arrived-in-eight-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आधी रात के बाद लूट की सूचना, आठ मिनट में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आधी रात के बाद लूट की सूचना, आठ मिनट में पहुंची पुलिस
Sun, 21 Mar 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:00 PM IST
सार
- आईजी ने सक्रियता जांचने को दी थी सूचना, पास हुई रामगढ़ताल पुलिस
- सीओ कैंट, रामगढ़ताल इंस्पेक्टर आठ मिनट तो पीआरवी सात मिनट में पहुंची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रामगढ़ताल इलाके में शुक्रवार की रात एक बजे लूट की सूचना पर अफसर दौड़ पड़े। सीओ कैंट सुमित शुक्ला और इंस्पेक्टर आठ मिनट में तो पीआरवी सात में मिनट में मौके पर पहुंच गई। पीछे-पीछे आईजी राजेश डी मोडक भी बताए गए स्थान पर पहुंचे। तब पता चला कि पुलिस की सक्रियता जांचने को आईजी ने ही सूचना दिलवाई थी। आईजी की जांच में रामगढ़ताल पुलिस पास हो गई। आईजी ने इसी तरह की सक्रियता बनाए रखने की नसीहत दी।
जानकारी के मुताबिक, आईजी राजेश डी मोडक शुक्रवार की रात करीब एक बजे रात्रिगश्त की सक्रियता जांचने महानगर की सड़कों पर निकले। उन्होंने अज्ञात नंबर से कंट्रोल रूम में रामगढ़ताल इलाके में लूट होने की सूचना दी।
सूचना पर चंद मिनटों में पीआरवी, सीओ कैंट व रामगढ़ताल थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आईजी ने सराहना करते हुए कहा कि सूचना पर इतने कम समय में पुलिस मौके पर पहुंची, यह साबित करता है कि पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की जांच होती रहेगी।