फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways workers will picket in Lucknow on December 29

11 मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन: लखनऊ में 29 दिसंबर को धरना देंगे रोडवेज कर्मी, धरने के संबंध में बनाई गई रणनीति

Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
सार

बैठक में 27 प्रतिशत बकाया डीए, नई बसें खरीदने, मृतक आश्रित की नियुक्ति करने, 2001 से पूर्व के संविदा चालक-परिचालक को नियमित करने एवं राजकीय रोडवेज बनाने सहित 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Roadways workers will picket in Lucknow on December 29
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

27 प्रतिशत बकाया डीए और नई बसें खरीदने जैसी 11 मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी 29 दिसंबर को लखनऊ में धरना देंगे। इस संबंध में शुक्रवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय प्रबंध समिति की बैठक में धरने के संबंध में रणनीति पर विचार किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन स्थित यूनियन भवन में समिति की बैठक का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि ने बताया कि मांगों को लेकर 27 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्र के समस्त शाखाओं में एक दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों से 29 दिसंबर को प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय पर होने वाले धरने में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। बैठक में 27 प्रतिशत बकाया डीए, नई बसें खरीदने, मृतक आश्रित की नियुक्ति करने, 2001 से पूर्व के संविदा चालक-परिचालक को नियमित करने एवं राजकीय रोडवेज बनाने सहित 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैठक के पश्चात हेलीकाप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार पांडेय, पवन मिश्रा, दीनानाथ मिश्रा, दिनेश दुबे, संजय पासवान, जयचंद पासवान, अमरमणि पांडेय, घनश्याम प्रसाद जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश प्रसाद, मनोज चंद, विंध्याचल प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed