{"_id":"6450d8f310c52c4d420f7eb1","slug":"roadways-collided-with-a-school-bus-parked-in-gorakhpur-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में खड़ी स्कूली बस में रोडवेज ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में खड़ी स्कूली बस में रोडवेज ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार
Tue, 02 May 2023 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 May 2023 03:07 PM IST
सार
हादसे के बाद बच्चे चीखने लगे और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। रोडवेज बस को रोकने के साथ ही ग्रामीणों ने बच्चों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को फोन किया, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
गोला में एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त रोडवेज की बस और स्कूली बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला इलाके के पटौहा चौराहे पर सोमवार सुबह खड़ी स्कूली बस में पीछे से रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, बच्चे डर की वजह से चीखने लगे। सूचना पर उनके परिजन भी पहुंच गए और बच्चों को लेकर घर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में भी लिया, लेकिन स्कूल के प्रबंधक की ओर से कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र मिलने के बाद बस को छोड़ दिया गया। हादसे की वजह एक साइकिल सवार को बचाना सामने आया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: विश्वविद्यालय में BBA के छात्र को मिला 6.60 लाख का पैकेज, इन दो छात्रों ने भी मारी बाजी
विज्ञापन
गोल के केबीएस एकेडमी की बस सोमवार सुबह 28 बच्चों को लेकर पटौहा चौराहे पर पहुंची थी। चालक गोला के रमेश सिंह बस को किनारे खड़ा करके एक बच्चे के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर-सोनौली रोडवेज की बस एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पीछे से स्कूली बस में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बच्चे चीखने लगे और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। रोडवेज बस को रोकने के साथ ही ग्रामीणों ने बच्चों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों को फोन किया, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन