{"_id":"60af971bcc7d93232c59025a","slug":"roadways-buses-will-have-panic-buttons-and-gps-devices-for-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब बसों सुरक्षित सफर कर सकेंगी महिलाएं, मिलेगी ये खास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब बसों सुरक्षित सफर कर सकेंगी महिलाएं, मिलेगी ये खास सुविधा
Thu, 27 May 2021 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 06:26 PM IST
सार
रोडवेज की बसों में लगेंगे पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस, गोरखपुर परिक्षेत्र 800 बसों में लगाए जाएंगे यह उपकरण
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज की बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब वह बसों में यात्रा करते समय पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। परिवहन निगम ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए निगम की बसों में पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों में सुरक्षित यात्रा के लिए पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों सफर और सुरक्षित हो जाएगा। ये दोनों सिस्टम साधारण और एसी दोनों श्रेणियों की बसों में लगेंगे।
विज्ञापन
पैनिक बटन से खासतौर से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी वहीं जीपीएस से हर वक्त बसों पर नजर भी रखी जा सकेगी। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र के लगभग बसों में ये दोनों डिवाइस लगेंगी। जल्द ही इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे काम करता है पैनिक बटन
पैनिक बटन खतरा महसूस होने पर दबाया जाता है। बटन दबाते ही सॉफ्टवेयर पर मैसेज जाएगा। सॉफ्टवेयर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना पहुंचेगी। पैनिक बटन वाले वाहन सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे। संबंधित वाहन की सूचना जीपीएस के माध्यम से सॉफ्टवेयर से मिल जाएगी। सूचनाएं जुटाकर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी।