{"_id":"644a371ef1b556643e0730f0","slug":"roadways-bus-tickets-not-made-through-e-ticket-machines-due-to-website-hacking-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: वेबसाइट हैक होने से ई-टिकट मशीनों से नहीं बने रोडवेज बसों के टिकट, परिचालकों ने बनाए मैनुअल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: वेबसाइट हैक होने से ई-टिकट मशीनों से नहीं बने रोडवेज बसों के टिकट, परिचालकों ने बनाए मैनुअल टिकट
Thu, 27 Apr 2023 02:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:19 PM IST
सार
गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि हैकर्स ने रोडवेज की टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक किया है। इसकी वजह से यूपी में ई-टिकटिंग मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। डिपो के सभी परिचालकों को मैनुअल टिकट उपलब्ध करवाया गया है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक होने की वजह से बुधवार को रोडवेज की ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट नहीं बन सके। इसके बाद परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने पड़े। इससे कई बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। वहीं, रोडवेज की आय में भी कमी आई। वेबसाइट के हैक होने के बाद गोरखपुर परिक्षेत्र की सभी ई-टिकटिंग मशीनों को जमा करवा लिया गया है। ये मशीनें इंटरनेट के माध्यम से रोडवेज के सर्वर से सीधे जुड़ी थीं।
विज्ञापन
गोरखपुर परिक्षेत्र के आठ डिपो से 750 से अधिक बसें संचालित होती हैं। यात्रियाें की सुविधा के लिए कैशलेस की व्यवस्था की गई हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने परिक्षेत्र के राप्तीनगर, महराजगंज, पडरौना, देवरिया, सिद्धार्थनगर, सोनौली डिपो को 755 टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीन दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बेखौफ बदमाश, दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल
विज्ञापन
इसके जरिए यात्रियों को टिकट दिए जाते हैं। सिस्टम हैक होने से ई-टिकटिंग मशीन की सेवा ठप हो गई। बुधवार को परिचालकों ने ई-टिकटिंग मशीन को चलाने की कोशिश की, लेकिन मशीन नहीं चली जिसके बाद इसकी जानकारी परिवहन निगम के आरएम ओर एआरएम को दी। मशीन काम नहीं करने की वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि तत्काल रोडवेज प्रशासन ने मैनुअल टिकट परिचालकों को उपलब्ध कराया जिसके बाद बसों का संचालन हो सका।
जमा कराई गई ई-टिकटिंग मशीनें
गोरखपुर परिक्षेत्र में ई-टिकटिंग मशीन काम नहीं करने की वजह से परिवहन निगम ने सभी मशीनों को स्टोर में जमा करवा लिया है। साथ ही यात्रियों को कोई समस्या न हो इसके लिए डिपो के सभी परिचालाकों को मैनुअल टिकट का बंडल उपलब्ध कराया है। रोडवेज के जानकारों के अनुसार सिस्टम दुरुस्त होने में एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है।