फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roadways ac bus service started for kanpur from gorakhpur

Gorakhpur News: कानपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज की एसी बस सेवा

Sat, 20 May 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
roadways ac bus service started for kanpur from gorakhpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से कानपुर के बीच शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन से एसी जनरथ बस सेवा की शुरुआत हुई। पहले दिन 45 यात्री रवाना हुए। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) महेश चंद्र ने निशुल्क पानी का एक-एक बोतल देकर यात्रियों का स्वागत किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार एसी जनरथ बस गोरखपुर से सुबह दस बजे चलकर रात आठ बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से सुबह छह बजे चलकर शाम को चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से कानपुर के बीच का किराया 754 रुपये और गोरखपुर से लखनऊ का किराया 584 रुपये निर्धारित है। यात्रा दस घंटे में पूरी होगी।

-----------------
रोडवेज में आउटसोर्स पर रखे जाएंगे 146 परिचालक
गोरखपुर परिक्षेत्र में आउटसोर्स पर 146 परिचालक तैनात किया जाएंगे। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए तैनाती का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जेम पोर्टल से चयनित फर्म के नाम पर सेवायोजना के वेबसाइट के माध्यम से 28 मई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए 109, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 32 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पांच पद पर परिचालकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed