फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roads of villages will be wide in Gorakhpur road will be easy

Gorakhpur News: गोरखपुर में चौड़ी होंगी गांवों की भी सड़कें, आसान होगी राह

Thu, 10 Nov 2022 11:12 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Nov 2022 11:12 AM IST
सार

बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में भुसवल खुर्द, भुसवल बुजुर्ग, हटवार गांव को जोड़ने वाले हटवार-भुसवल बुजुर्ग मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई दो किलो मीटर है। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इसे 5.50 मीटर चौड़ी की जाएगी।

विज्ञापन
Roads of villages will be wide in Gorakhpur road will be easy
गोरखपुर सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर की तरह अब गांवों की भी सड़कें चौड़ी होंगी। जो सड़कें तीन मीटर चौड़ी हैं उसे पांच या उससे अधिक चौड़ी की जाएगी। 2011 की जनगणना के अनुसार जिन गांवों की आबादी दो हजार या उससे अधिक है उसे प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक जिले के लिए पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। इसके लिए गोरखपुर में तीन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


शासन की मंशा है कि गांवों में भी वह सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जो शहरों में उपलब्ध हैं। इसके लिए गांवों की सेहत सुधारने का हर संभव प्रयास हो रहा है। इसकी शुरुआत सड़कों के चौड़ीकरण से होने जा रहा है। हर गांव में सड़कों का जाल बिछा है, लेकिन वे तीन मीटर या 3.75 मीटर ही चौड़ी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की तरफ से शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था उसके तहत खजनी विधानसभा क्षेत्र के कुंअरपार, लालपुर, बारीगांव और गनेशपुर को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसे बारीगांव संपर्क मार्ग कहा जाता है। इसकी लंबाई 5.20 किलोमीटर है। इसे 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 180 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में भुसवल खुर्द, भुसवल बुजुर्ग, हटवार गांव को जोड़ने वाले हटवार-भुसवल बुजुर्ग मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई दो किलो मीटर है। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इसे 5.50 मीटर चौड़ी की जाएगी। इस पर 80 लाख की लागत आएगी। इसी विधानसभा क्षेत्र में बघराई-अतरौली संपर्क मार्ग है। इसकी लंबाई दो किलो मीटर है। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इसे भी 5.50 मीटर चौड़ी की जाएगी।इसके निर्माण पर 85 लाख की लागत आएगी।

पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में जगदीशपुर-गोपलापुर संपर्क मार्ग को जोड़ने वाले चार किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। अब यह 5.50 मीटर चौड़ी होगी। इसकी लागत 190 लाख आएगी। लखेसरा संपर्क मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क एक किलो मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी है। अब यह 5.50 मीटर चौड़ी होगी। इस पर 57 लाख खर्च होंगे।

इसी प्रकार चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में मोतीराम अड्डा से झंगहा-बरही-बोहाबार मार्ग के किलोमीटर 15 से विशुनपुर-मटियरा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी लंबाई 1.40 किलोमीटर है। इसे भी 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण पर 85 लाख खर्च होगा।

अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड प्रवीन कुमार ने कहा कि ग्रामीण सड़कों को चौड़ी कराने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। तीन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन से पांच करोड़ की धनराशि मिल भी गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed