फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roads of DDU teacher colony and hostel become dilapidated

Gorakhpur: DDU के टीचर कॉलोनी एवं छात्रावास की सड़कें हो चुकी हैं जर्जर, पैदल चलना भी दुश्वार

Wed, 07 Jun 2023 04:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

गोविवि के गौतम बुद्धा, संतकबीर और स्वामी विवेकानंद छात्रावास के आसपास एवं हीरापुरी टीचर कॉलोनी, कचहरी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रोफेसर कॉलोनी एवं विवि के सामने टीचर कॉलोनी की सड़कों पर गाड़ी से चलना तो दूर पैदल भी बिना संभले नहीं चला जा सकता।

विज्ञापन
roads of DDU teacher colony and hostel become dilapidated
गोविवि के छात्रावास व टीचर कॉलोनी की जर्जर सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के टीचर कॉलोनियों एवं छात्रावास के आसपास की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह सड़क गड्ढे में है या गड्ढे में सड़क है।इस रास्ते गुजरने वाले राहगीर और छात्र आए दिन चोटिल होते हैं।
विज्ञापन


गोविवि के गौतम बुद्धा, संतकबीर और स्वामी विवेकानंद छात्रावास के आसपास एवं हीरापुरी टीचर कॉलोनी, कचहरी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रोफेसर कॉलोनी एवं विवि के सामने टीचर कॉलोनी की सड़कों पर गाड़ी से चलना तो दूर पैदल भी बिना संभले नहीं चला जा सकता। विवि से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि करीब 10 साल पहले यह सड़क बनी थी। इसके बाद इसकी मरम्मत तो दूर पैचिंग तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: होमगार्ड फोटो खींचे तो मुस्कराइए नहीं, समझ लीजिए कट गया आपका चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं छात्र
छात्रावास के सामने की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क पर बाइक लेकर चलने से अच्छा बगल में फुटपाथ पर चलना आसान है। - हर्ष तिवारी, छात्रावासी।

छात्रावास के साथ सभी टीचर कॉलोनियों की सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। इस सड़क पर आए दिन लोग गिरकर घायल होते रहते हैं।- सौरभ, छात्र।

जर्जर सड़कों पर बाइक लेकर चलना तो दूर अगर पैदल भी संभल कर नहीं चले तो चोटिल हो सकते हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत किया जा चुकी है।- विवेक कुमार, छात्रावासी।

खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने को लेकर विवि प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अबतक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया।- अमन, छात्रावासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed