{"_id":"639c0212b2227f120d1a012f","slug":"road-will-be-widened-from-gorakhpur-circuit-house-to-naukayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर सर्किट हाउस से नौकायन तक और चौड़ी होगी सड़क, खर्च होंगे 1.70 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर सर्किट हाउस से नौकायन तक और चौड़ी होगी सड़क, खर्च होंगे 1.70 करोड़ रुपये
Fri, 16 Dec 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:58 AM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सर्किट हाउस से नौकायन तक की सड़क को पार्क की ओर दो लेन और चौड़ा किया जा रहा है। बाईं लेन को पैदल चलने के लिए आरक्षित किया जाएगा। पटरी व्यवसायियों को भी वहीं जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सर्किट हाउस से नौकायन की ओर जाने वाली सड़क को महंत दिग्विजयनाथ पार्क की ओर दो लेन चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा पार्क से सटे करीब डेढ़ मीटर का पाथ वे बनाया जाएगा। सर्किट हाउस के सामने से दूसरी तरफ डायवर्जन के लिए कट बनाए जाएंगे। 300 मीटर लंबाई में बनने वाली टू लेन सड़क एवं अन्य सुविधाओं पर करीब 1.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई करीब 17.5 मीटर हो जाएगी। बाईं ओर की सड़क को पैदल चलने के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। पटरी व्यवसायियों को पहले से बने सात मीटर चौड़े डिवाइडर पर जगह दी जाएगी। वाहन महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पास बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सर्किट हाउस से नौकायन तक की सड़क को पार्क की ओर दो लेन और चौड़ा किया जा रहा है। बाईं लेन को पैदल चलने के लिए आरक्षित किया जाएगा। पटरी व्यवसायियों को भी वहीं जगह दी जाएगी। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन